Vistaar NEWS

आधी रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, कुनार इलाके में बमबारी

Afghanistan

कुनार इलाके में बमबारी

Pakistan Airstrike in Afghanistan: पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच लंबे समय से तनाव चला आ रहा है. यह तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बल्कि हर रोज बढ़ता ही जा रहा है. इन सब के बीच 20 सितंबर की देर रात पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर हमला बोला है. अल जजीरा की रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक के जरिए कुनार प्रांत में हमला किया, जिसमें कई नागरिकों के घायल होने की खबर है. पाक की तरफ से यह हमला देर रात किया गया है, जब लोग सो रहे थे. यही वजह है कि लोगों को बचने का मौका नहीं मिला.

पाकिस्तानी विमानों ने नुर्गल जिले में रहने वाले नूर मोहम्मद के घर को निशाना बनाया है. इस हमले के बाद की रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि घर पूरी तरह मलबे में  तब्दील हो चुका है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले के बाद मलबे से बमों के अवशेष मिले हैं. हालांकि हमले के बाद अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने लोगों की मौत हुई है. 

दोनों देशों के बीच बढ़ेगा तनाव

फिलहाल हमले के बाद से अब तक किसी भी देश की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन इतना जरूर है कि इन हमलों ने पाक-अफगान बॉर्डर पर भी तनाव बढ़ा दिया है.

अफगान तालिबान ने भी बीते हफ्ते ही पाकिस्तान को चेतावनी दे दी थी कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो कड़ा जवाब दिया जाएगा. ऐसे में अगर यह एयर स्ट्राइक की बात सही है तो आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव तेज हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: भारत पर लगेगा 100 फीसदी टैरिफ! ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंध वाले कानून पर किया साइन, जानें क्या हैं मायने

Exit mobile version