Pakistan LPG Cylinder Price: मिडिल ईस्ट जंग का असर दुनियाभर में देखने के लिए मिल रहा है, लेकिन भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में महंगाई चरम स्तर पर पहुंच गई है. हाल ये हो गए हैं कि आम जनता के लिए घर का चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है. भारत में मिलने वाला घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर जो 913 रुपए में मिलता है. वही पाकिस्तान में 3,000 रुपए का है. सरकारी दुकान के बाहर तो 5,500 रुपए से भी ऊपर बिक रहा है. कीमतों में यह बढ़ोत्तरी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के बाद हुई है. जिसके बाद से लगातार कीमतें आसमान छू रही हैं.
ऐसा नहीं है गैस सिलेंडर की कीमत सिर्फ पाकिस्तान में ही बढ़ी है. दुनियाभर में तेल-गैस की कीमतों पर प्रभाव पड़ा है. लेकिन पाकिस्तान में महंगाई काफी ज्यादा बढ़ी है. लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में लोग सड़कों में उतरकर विरोध-प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. अगर भारत और पाकिस्तान में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत की बात करें, तो काफी अंतर है.
भारत की तुलना में 3-4 गुना महंगी LPG गैस
भारत में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर करीब 918 रुपए में मिल रहा है. जबकि पाकिस्तान में 11.8 किलोग्राम वाला सिलेंडर करीब 35,00 रुपए में मिल रहा है. यानी कहा जा सकता है कि भारत से करीब 3 से 4 गुना ज्यादा महंगी गैस मिल रही है. जिसकी वजह से वहां आम आदमी काफी परेशान है और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
ये भी पढ़ेंः होर्मुज में खतरा, फिर भी नहीं रुके भारतीय जहाज; पर्दे के पीछे चल रहा बड़ा ऑपरेशन
16 से 18 हजार रुपए तक में बिका सिलेंडर
पिछले साल मई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 21,00 रुपए थी, जो अब लगभग दोगुने के करीब हो गई है. अप्रैल महीने में अकेले करीब 35 प्रतिशत कीमत बढ़ी है. गैस महंगी होने की वजह से होटल, रेस्टोरेंट वालों को सबसे ज्यादा महंगाई का मार झेलने को मिल रहा है. खबर तो यह भी चली थी कि पाकिस्तान में गैस सिलेंडर करीब 16,000 रुपए से 18,000 रुपए तक में बेचे गए हैं. हालांकि, इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है. अब देखना यह होगा कि आखिर पाकिस्तान में कब महंगाई से राहत मिलती है.
