Pakistan PM: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक बार फिर इंटरनेशनल बेइज्जती हुई है. PAK पीएम शहबाज अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान उन्हें उन्हीं के देश के लोगों का विरोध झेलना पड़ा. इस दौरान चोर-चोर के नारे लगाए और सरकार के जनादेश पर सवाल उठाए. इतना ही नहीं, जगह-जगह पर पोस्टर लगाकर लोगों ने विरोध दर्ज कराया.
जानकारी के अनुसार, पाक पीएम शहबाज शरीफ न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भाग लेने पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान उन्हें पीटीआई समर्थकों के द्वारा विरोध का सामना करना पड़ा. न्यूयॉर्क के पेन स्टेशन के बाहर शहबाज सरकार के पोस्टर लगाए गए. उनके स्वागत के लिए भी एयरपोर्ट पर कोई दिखाई नहीं दिया. जिस पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को डोनाल्ड ट्रंप सिर पर चढ़ाए थे. उस पीएम की ऐसी बेइज्जती ने हर किसी को हैरान कर दिया.
जगह-जगह लगे पोस्टर
पाक पीएम अपने साथ प्रतिनिधिमंडल भी लेकर गए हैं. लेकिन अमेरिका में बसे पाकिस्तानी लोगों ने पूरी पोल खोलकर रख दी. कई सारे पोस्टर लगाए और उसमें ‘चेरी पॉलिश’ और ‘चोर’ बताते हुए लिखा गया कि ‘चोरों की सरकार नामंजूर है’.
ये भी पढ़ेंः भारत पर लगेगा 100 फीसदी टैरिफ! ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंध वाले कानून पर किया साइन, जानें क्या हैं मायने
पाक पीएम ने फिर कराई बेइज्जती!
ऐसा नहीं है कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री की पहली बार विदेश में बेइज्जती हुई है. इससे पहले भी उनकी कई बार बेइज्जती हो चुकी है. लेकिन अब अमेरिका की धरती पर उनकी कुछ ज्यादा ही फजीहत होते दिखाई दे रही है. पीएम शहबाज को लेकर कहा जा रहा है कि ईरान से समझौता कराने में नाकाम रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने टॉयलेट पेपर की तरह फेंक दिया है. फिलहाल, उनकी बेइज्जती को लेकर खूब चर्चा हो रही है.
