Vistaar NEWS

ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बनीज ने मोदी के साथ ली सेल्फी! भारत-ऑस्ट्रेलिया में न्यूक्लियर एनर्जी पर क्‍या हुई बात

ऑस्ट्रेलियाई PM और पीएम मोदी

ऑस्ट्रेलियाई PM और पीएम मोदी

PM Modi Australia visit: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत हुआ. उनके कार्यक्रम में सबसे ज्‍यादा चर्चा उस समय हुई जब भारतीय समुदाय के लोगों और कई मेहमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी लेने का गजब का क्रेज द‍िखाई दिया.पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ऑस्ट्रलियाई पीएम ने बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी क्लिक की.

ऑस्ट्रलियाई पीएम तस्‍वीर सोशल मीड‍िया पर शेयर करते हुए ल‍िखा कि हम साथ मिलकर अपनी अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ा रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया और भारत के व्यवसायों को समर्थन दे रहे हैं. हमारे लोगों के बीच के आपसी संबंधों ने हमारे कई व्यावसायिक सफलताओं की कहानियों को संभव बनाया है. हम भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए व्यापारिक नेताओं और विश्वविद्यालयों के साथ काम करना जारी रखेंगे.’

किन मुद्दों पर हुई दोनों नेताओं के बीच बातचीत

मेलबर्न दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की. दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, शिक्षा और तकनीक जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की. दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि बदलते वैश्विक माहौल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है.

निवेश की संभावनाओं पर जोर

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में बुनियादी ढांचे, हरित ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, नवाचार और विनिर्माण क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्था है और ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के लिए यहां अपार अवसर मौजूद हैं. वहीं, प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने भी भारत के साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने की प्रतिबद्धता दोहराई.

दोनों नेताओं के बीच स्वच्छ ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा सहयोग, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत बनाने पर भी सकारात्मक बातचीत हुई. इसके अलावा रक्षा सहयोग बढ़ाने और आपसी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कई नई पहल पर भी चर्चा हुई.

ये भी पढ़ें:US-Iran के बीच सीजफायर खत्म! अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, एक साथ कई शहरों में धमाके

Exit mobile version