US-Iran के बीच सीजफायर खत्म! अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, एक साथ कई शहरों में धमाका

US- Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए.
US-Iran War

अमेरिका ने ईरान पर किया हमला

US- Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग शुरू हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ऐलान किया कि बुधवार की रात ईरान में अब तक का सबसे बड़ा हमला कर सकते हैं. सोमवार की रात भी अमेरिकी सेना ने ईरान के करीब 80 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं. अमेरिका ने इस हमले को ईरान के प्रति जवाबी कार्रवाई बताया. फिलहाल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयानबाजी के बाद दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है.

ईरान समाचार एजेंसी मिजान के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास और सीरिक समेत कई इलाकों में हमला किया है. इस हमले में दो मछुआरों के भी मौत की पुष्टि हुई है. इसके अलावा कई शहरों में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है. अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने भी अपना डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया है.

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को “अपराधी और हत्यारा” बताया

अमेरिकी हमले के बाद ईरान बौखला गया है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने अमेरिका पर समझौते की शर्तें तोड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही से जुड़े समझौते का उल्लंघन किया और ईरान पर हमले कर समझौते की पूरी व्यवस्था को तोड़ा. इतना ही नहीं उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को “अपराधी और हत्यारा” बताया.

ये भी पढ़ेंः ईरान को ट्रंप की खुली धमकी, बोले- एक झटके में खत्म कर सकता हूं पूरी लीडरशिप

ईरान को मिली धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा, अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट में किसी जहाज या अमेरिकी हितों को निशाना बनाता है, तो 20 गुना ज्यादा ताकत के साथ उस हमले का जवाब दिया जाएगा. वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, व्हाइट हाउस के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना है. फिलहाल, दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

ज़रूर पढ़ें