Vistaar NEWS

40 दिनों बाद खुल गया होर्मुज स्ट्रेट…लेबनान से सीजफायर के बाद ईरान का ऐलान, ट्रंप का आया रिएक्शन

Ship passing through the Strait of Hormuz (File Photo)

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरता जहाज(File Photo)

Strait of Hormuz Reopens: इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर हो चुका है. इसके बाद से ही बेरूत समेत कई इलाकों में शांति द‍िख रही है. इस बीच ईरान के बीच विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बड़ा ऐलान किया है. लेबनान और इजरायल में सीजफायर के बाद अराघची ने कहा कि अब होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से खोल दिया गया है. इससे साफ है कि अब स्‍थ‍ित‍ि सुधरती दिखाई दे रही है.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि  लेबनान में संघर्ष-विराम के अनुरूप, होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाज़ों के गुजरने का रास्ता, संघर्ष-विराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से खुला घोषित किया जाता है.

उन्‍होंने आगे कहा कि  यह उसी समन्वित मार्ग पर होगा जिसकी घोषणा इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले ही की जा चुकी है. उन्होंने आगे लिखा कि इस दौरान जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी, ताकि समुद्री व्यापार प्रभावित न हो.

ट्रंप ने ईरान को धन्यवाद दिया

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के ऐलान पर ईरान को धन्यवाद दिया है. सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खोल दिया है और यह अब आवाजाही के लिए तैयार है. अपनी पोस्‍ट के आख‍िरी में उन्‍होंने थैंक यू भी लिखा.

इजरायल-लेबनान में 10 दिनों का हुआ सीजफायर

इजरायल और लेबनान के बीच फिलहाल 10 दिनों का सीजफायर हुआ है. हालांकि उम्‍मीद जताई जा रही है कि बातचीत के बार पूर्ण युद्धविराम भी हो सकता है. लेबनान में सीजफायर होने के बाद से ही बड़ी संख्या में घर छोड़ चुके लोग अब वापस घर लौट रहे हैं.  इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच हुई जंग की वजह से लेबनान में 10 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए थे.

मजबूरी में करना पड़ा सीजफायर?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पशकियान ने दावा किया है कि इजरायल ने दबाव में आकर सीजफायर किया है. उन्‍होंने कहा कि यह सब कूटनीतिक प्रयासों के कारण ही सफल हो पाया है. पशकियान ने इस शांति वार्ता में पाकिस्तान के प्रयासों की भी जमकर तारीफ की है. न्‍होंने यह भी कहा कि ईरान परमाणु हथियार नहीं चाहता है. इसके साथ ही हम लोग क्षेत्र में अस्‍थ‍िरता के पक्ष में नहीं है.

40 दिनों के बाद बाद खुला होर्मुज

जंग की शुरुआत के बाद ही ईरान ने होर्मुज को बंद कर द‍िया था. हालांकि अब ईरान ने इसे खोलने का ऐलान कर द‍िया है. होर्मुज करीब 40 दिनों के बाद खुला है. अराघची ने कहा कि अब सभी जहाज आराम से होर्मुज से गुजर सकेंगे. ईरान की तरफ से होर्मुज को 6 अप्रैल को पूरी तरह से बंद कर द‍िया गया था.

ये भी पढ़ें: 20 साल बाद कोई US प्रेसिडेंट जाएगा पाकिस्‍तान! ईरान-अमेरिका डील हुई तो ट्रंप कर सकते हैं PAK का दौरा

Exit mobile version