Vistaar NEWS

मिडिल ईस्ट जंग ने तोड़ दी पाकिस्तान की कमर! Emergency जैसे हालात, सरकार ने 200% बढ़ाए ईंधन के दाम

Striate Off Hormuz effect On Pakistan Petrol Diesel Rates

पाकिस्तान में बढ़े 200 प्रतिशत पेट्रोल-डीजल के दाम

Pakistan: मिडिल ईस्ट में जारी जंग की वजह से दुनियाभर में ऊर्जा संकट देखने को मिल रहा है, लेकिन पाकिस्तान का बुरा हाल हो गया है. अगर अगले कुछ और दिनों तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रहा, तो पाकिस्तान के खुद तेल निकल जाएंगे. ऊर्जा संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने लग्जरी गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले प्रीमियम ईंधन पर तगड़ा शुल्क लगा दिया है. यानी, जो पहले 100 रुपए लगता था. अब वह 300 रुपए लगेगा.

दरअसल, जंग की वजह से ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखने को फैसला लिया है, जिसकी वजह से शहबाज शरीफ सरकार आर्थिक तंगी और ऊर्जा संकट से जूझ रही है. इसी बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक उच्च स्तरीय मीटिंग करते हुए हाई-ऑक्टेन ईंधनों पर 200 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर दी. यानी अब लग्जरी गाड़ियों के मालिकों को प्रति लीटर 200 रूपए अतिरिक्त चुकाने होंगे. शहबाज सरकार का यह निर्णय दिखाता है कि पाकिस्तान की आर्थिक हालत कितनी खराब हो चुकी है.

सिर्फ लग्जरी वाहनों के ईंधन में बढ़ोत्तरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह बढ़ोत्तरी सिर्फ लग्जरी गाड़ियों में लगने वाले ईंधनों में की गई है. यानी कि इसका असर सार्वजनिक परिवहन के किरायों और हवाई यात्रा की लागत पर नहीं पड़ेगा. इससे पहले भी सरकार ने 6 मार्च को पेट्रोल और डीजल में करीब 55 रुपए लीटर की बढ़ोत्तरी की थी. इतना ही नहीं तेल की बढ़ी कीमतों की वजह से हवाई यात्रा भी महंगी कर दी गई है.

ये भी पढ़ेंः ‘चूल्हे पर खाना नहीं बनाऊंगी, गैस सिलेंडर भरवा दो’, पति ने किया अनुसना, घर छोड़कर भागी पत्नी

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के दबाव में लिया फैसला

पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के लिए बैठक रखी गई गई थी. जिसमें वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब और पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे. पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव के बीच लिया गया है.

Exit mobile version