Vistaar NEWS

चुप रही लड़की तो मान ली जाएगी ‘हां’! तालिबान का फरमान सुन दंग रह गई दुनिया

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Taliban New Law: अफगानिस्तान में इस समय तालिबान सरकार का शासन है. हालांकि यह सरकार समय-समय  पर अपने किसी न किसी फैसले के कारण चर्चा में बनी रहती है. ज्यादातर ऐसे फैसले लिए जाते हैं जो विवाद का कारण बनते हैं. इन सब के बीच अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने एक नया पारिवारिक कानून लागू किया है, जिसे लेकर दुनियाभर में विवाद खड़ा हो गया है. इस  नए नियम में नाबालिग लड़कियों की शादी को कुछ शर्तों के साथ कानूनी मान्यता दी गई है.

तालिबानी सरकार का सबसे ज्यादा विवाद उस प्रावधान पर हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि यदि कोई “कुंवारी लड़की” शादी के प्रस्ताव पर चुप रहती है, तो उसकी खामोशी को भी सहमति माना जा सकता है.

क्या है तालिबान का नया नियम

तालिबान के सर्वोच्च नेता हैबतुल्लाह अखुंदजादा की मंजूरी के बाद जारी किए गए इस 31 अनुच्छेद वाले कानून में शादी, तलाक और पारिवारिक विवादों से जुड़े नियम तय किए गए हैं.इसमें पिता और दादा को बच्चों की शादी तय करने का अधिकार दिया गया है.हालांकि कानून में यह भी कहा गया है कि लड़की बालिग होने के बाद अदालत में जाकर शादी रद्द कराने की मांग कर सकती है, लेकिन इसके लिए तालिबान कोर्ट की मंजूरी जरूरी होगी.

मानवाधिकार संगठनों ने जताई नाराजगी

मानवाधिकार संगठनों ने इस कानून की कड़ी आलोचना की है.उनका कहना है कि अफगानिस्तान में पहले से ही गरीबी और सामाजिक दबाव के कारण कम उम्र की लड़कियों की शादियां होती रही हैं, और अब इस कानून से ऐसी प्रथाओं को और बढ़ावा मिलेगा.रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि कई परिवार आर्थिक तंगी के चलते छोटी बच्चियों की शादी पैसों या कर्ज चुकाने के बदले तय कर देते हैं.

तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं. लड़कियों की पढ़ाई, नौकरी और सार्वजनिक जीवन में भागीदारी पहले ही सीमित की जा चुकी है.अब नए विवाह कानून को महिलाओं के अधिकारों पर एक और बड़ा प्रतिबंध माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:चीन के दिए गिफ्ट ट्रंप ने कचरे के डब्‍बे में फेंके, इस डर की वजह से उठाया सख्त कदम

Exit mobile version