चीन के दिए गिफ्ट ट्रंप ने कचरे के डब्‍बे में फेंके, इस डर की वजह से उठाया सख्त कदम

donald trump china visit: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चीन की तरफ से मिले सभी गिफ्ट एयरपोर्ट पर ही छोड़ दिए. ऐसा कहा जा रहा है कि उन्‍होंने यह कदम सुरक्षा कारणों के चलते उठाया है.
डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप

US Air Force One: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप हाल ही में चीन के दौरे पर गए थे. उनका यह दौरा कई मायनों में बेहद खास था. हालांकि इस दौरे के दौरान वे कई चीजों को लेकर खासे चर्चा में भी रहे हैं. इन्हीं में से एक चीन की तरफ से उनको दी गई गिफ्ट भी हैं. चीन ने उन्हें कई कीमतों तोहफे द‍िए थे. जिन्हें ट्रंप कचरे के डिब्बे में फेंक के चले आए हैं.

तीन दिवसीय इस दौरे के बाद जब अमेरिकी डेलिगेशन वापस आ रहा था. उस समय सुरक्षा को देखते हुए उनकी टीम ने कई कदम उठाए हैं. जिनकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है. इनमें चीन की तरफ से मिले गिफ्ट्स और कुछ उपकरणों को नष्ट करने या वहीं छोड़ देने की चर्चा सबसे ज्यादा वायरल हो रही है.

हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक व्हाइट हाउस या किसी आधिकारिक अमेरिकी एजेंसी की ओर से कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रंप अपनी सुरक्षा के कारण चीन के दिए गए सभी गिफ्ट एयरपोर्ट पर कचरे के डिब्बे में फेंक द‍िए. इसके बाद ही वह अमेरिका के लिए रवाना हुए. ट्रंप की सुरक्षा टीम ने यह तय किया था कि कोई भी चीनी गिफ्ट एयरफोर्स वन यानी कि ट्रंप के विमान में नहीं जाएगा. इसके बाद ही सभी गिफ्ट वहीं छोड़ द‍िए गए.

चीन ने क्‍या-क्‍या द‍िए थे गिफ्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का दौरा पूरी दुनिया के लिए बेहद खास था. यही वजह है कि चीन ने भी ट्रंप के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी. उनका स्‍वागत महंगे गिफ्ट के साथ किया गया. इनमें  कथित तौर पर बर्नर फोन, पहचान पत्र (क्रेडेंशियल्स), डेलिगेशन पिन और अन्य स्मृति-चिह्न शामिल बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वे बीजिंग में मिले किसी भी उपहार को अपने साथ न लाएं.

यही वजह है कि  एयर फोर्स वन पर सवार होने से पहले उन्होंने कचरे के डिब्बे में बहुत कुछ फेंका। इनमें चीनी मेजबानों से मिले गिफ्ट्स, बैज और पिन्स, स्मारक स्मृति चिह्न जैसी चीजें शामिल थीं.

अमेरिका को किस बात का डर?

अमेरिकी खुफिया एजेंसियां लंबे समय से चेतावनी देती रही हैं कि चीन जैसे देशों में ले जाए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को हैकिंग, मालवेयर इंस्टॉलेशन या डेटा एक्सट्रैक्शन के जरिए निशाना बनाया जा सकता है. इसी डर की वजह से चीन के दिए गए गिफ्ट अमेरिका नहीं लाए गए हैं. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चीन यात्रा और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई बैठक को सौहार्दपूर्ण बताया है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को सता रहा मौत का डर? चीन दौरे से पहले लिखी चिट्ठी में क्‍या-क्‍या राज 

ज़रूर पढ़ें