Vistaar NEWS

US Iran Deal: अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते पर लगी मुहर, ट्रंप और पेजेशकियन ने MoU पर किए साइन

US Iran Deal Sign

अमेरिका और ईरान के बीच समझोते पर लगी मुहर

US Iran Deal: अमेरिका और ईरान के बीच चली आ रही जंग अब खत्म हो गई है. दोनों देशों ने बुधवार को MoU पर औपचारिक रूप से साइन कर दिए हैं. जो तत्काल प्रभाव प्रभाव से लागू हो गया है.

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि एमओयू पर साइन होने से दोनों देशों के बीच लगभग 4 महीने से चल रहा संघर्ष खत्म हो गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्सेलिस में मैक्रों के साथ डिनर के दौरान अमेरिका-ईरान एग्रीमेंट की हार्ड कॉपी पर भी आधिकारिक रूप से साइन कर दिए.

बता दें, डील साइन करने के लिए स्विट्जरलैंड में समारोह का आयोजन किया गया था, लेकिन तय कार्यक्रम से पहले से ही एमओयू पर साइन कर लिए गए. अब यह भी क्लियर नहीं है कि स्विटरलैंड में समारोह का आयोजन होगा या नहीं. ईरान का कहना है कि डील साइन करने के बाद अगले 60 दिनों तक दोनों देशों को संयम बरतना होगा. इस दौरान राजनीतिक, आर्थिक या सैन्य कदमों से बचना होगा, ताकि एमओयू समझौते और आपसी विश्वास पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़े.

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, ट्रंप के सामने भरोसे को लेकर दिया बड़ा संदेश

4 महीनों तक चला संघर्ष

28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर अटैक कर दिया था, जिसके बाद यह संघर्ष शुरू हो गया. जो करीब 4 महीनों तक चला. संघर्ष शुरू होते ही ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया था, जिसके बाद दुनियाभर में तेल-गैस की किल्लत होने लगी. कच्चे तेल की कीमत आसमान छूने लगी. हालांकि, अब समझौते के बाद 30 दिनों के अंदर होर्मुज को फिर से खोलने की बात कही गई है.

Exit mobile version