US Iran tension: ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है. हालांकि इसके बाद भी कई जगहों पर हमले लगातार किए जा रहे हैं. सीजफायर के ऐलान के बाद ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोल दिया था लेकिन कुछ ही समय बाद उसे बंद कर दिया गया. अब इसी सीजफायर पर फंसे पेच के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी धमकी दी है. उन्होंने कहा कि सीजफायर का पालन नहीं किया जाता है तो दोबारा पहले से ज्यादा बड़ा हमला होगा.
ईरान ने लेबनान में हुए हमलों के बाद होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था. इसी गुस्साए ट्रंप ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि सीजफायर का पालन नहीं होगा तो हमले किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक आराम कर रहे हैं और उन्हें हमला करने में समय नहीं लगेगा. सभी सैनिक तब तक ईरान के आसपास रहेंगे, जब तक वास्तविक समझौता लागू नहीं हो जाता है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर क्या बोले ट्रंप
ट्रंप ने अपने संबोधन में दोहराया कि वह ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने देंगे. अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कहा कि समुद्री मार्ग हर हाल में खुला और सुरक्षित रहना चाहिए. इसके साथ ही वहां पर अमेरिकी नौसेना के जहाज वहां मौजूद रहेंगे, ताकि तेल की आपूर्ति में कोई बाधा न आए. मतलब साफ है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के कंट्रोल में भी अमेरिका सीधा दखल चाहता है.
पाकिस्तान में हो सकती है सीजफायर मीटिंग
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि हर हाल में सीजफायर का पालन होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक कोई आखिरी फैसला नहीं लिया जाता है तब तक अमेरिकी सेना ईरान में तैनात रहेगी. ट्रंप ने यह धमकी सीजफायर मीटिंग से ठीक पहले दी है.पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की मीटिंग होने वाली है. इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री जेडी वेंस भी शामिल हो सकते हैं. इसके साथ ही ईरान की तरफ से संसद के स्पीकर गालिबफ बैठक का नेतृत्व कर सकते हैं.
ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल आज रात पाकिस्तान के इस्लामाबाद के लिए रवाना होगा. यह दौरा 10-पॉइंट शांति प्रस्ताव पर बातचीत के लिए किया जा रहा है.
सीजफायर के बाद नहीं हुई किसी की मौत
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद पहले 24 घंटों में ईरान में किसी भी नई मौत की जानकारी नहीं मिली है. यह जानकारी अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी (HRANA) की तरफ से दी गई है. मतलब साफ है कि कई हद तक सीजफायर लागू हो रहा है. सभी को उम्मीदें पाकिस्तान में होने वाली बैठक से हैं. जहां सीजफायर को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को झटका! सीजफायर पर शहबाज शरीफ के दावे को जेडी वेंस ने किया खारिज, बोले- ‘फैलाया जा रहा प्रोपगैंडा’
