Vistaar NEWS

वाशिंगटन के जिस होटल में मौजूद थे ट्रंप और जेडी वेंस, वहीं चलीं दनादन गोलियां, चारों तरफ मची अफरा-तफरी

washsington-hilton-hotel-firing-white-house-correspondents-dinner-party-president-trump-attending

वाशिंगटन: होटल हिल्टन में फायरिंग, ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Washington Hotel Firing: यूएस की राजधानी वाशिंगटन डीसी में उस समय हड़कंप मच गया, जब हिल्टन होटल में डिनर पार्टी को दौरान गोलीबारी हो गई. इस पार्टी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूद थे. ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ के वक्त गोलियों की आवाज सुनी गई. ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया और वेंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

घटना का वीडियो आया सामने

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें ट्रंप मंच पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. उसी दौरान बॉलरूम के ठीक ऊपर वाले कमरे में फायरिंग हो गई. सीक्रेट सर्विस के जवानों ने ट्रंप को घेर लिया और उन्हें तुरंत बाहर निकाला लिया गया. इसके साथ ही कई लोग टेबल के नीचे छिपते हुए दिखाई दिए. इस डिनर में मौजूद 2600 लोगों में से कुछ ने छिपकर जान बचाई.

संदिग्ध हमलावर को पकड़ा गया

गोलीबारी से होटल में अफरा-तफरी मच गई. जर्नलिस्ट और गेस्ट ने टेबल के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई. सुरक्षा एजेंसियों ने एक्शन लेते हुए होटल को तुरंत खाली करा दिया गया. वहीं संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें: AI के कारण मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में हजारों लोगों की छंटनी, जबरन रिटायर किए जा रहे कर्मचारी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके कहा कि हमलावर को पकड़ लिया गया है. मैंने सुझाव दिया है कि हम शो को जारी रहने दें लेकिन मैं पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूंगा. वे जल्द ही कोई फैसला लेंगे. उस फैसले के बावजूद, आज की शाम वैसी नहीं होगी जैसी योजना बनाई गई थी. ट्रंप ने आगे कि हमें इसे फिर से करना होगा. 40 साल पहले इसी स्थान पर अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या कर दी गई थी.

Exit mobile version