पहले ही दिन सीजफायर की उड़ी ‘धज्जियां’, जेडी वेंस ने ईरान पर लगाए आरोप, शिया देश का भी आया बयान

वहीं सीजफायर को लेकर ईरान की तरफ से एक बार फिर चिंता जाहिर की गई है. चीन में ईरान के राजदूत अब्दोलरेजा रहमानी फाजली ने कहा कि चीन को क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा का गारंटर बनना चाहिए, जिससे कि अमेरिका दोबारा युद्ध ना शुरू करे.
US Vice President JD Vance

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस.

America-Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर के थोड़ी देर बाद ही सीजफायर का उल्लंघन की खबर सामने आई है. सीजफायर के कुछ घंटे बाद ही अमेरिका ने ईरानी लवन आइलैंड की रिफाइनरी पर हमला कर दिया है. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाया है. जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने तेल अवीव समेत खाड़ी के देशों पर अटैक किया है.

ईरान ने तेल अवीव, कुवैत, UAE पर हमला किया’

बताया जा रहा है कि अमेरिका के ईरानी ऑयल रिफाइनरी पर हमले के बाद ईरान ने भी पलटवार करते हुए कवैत पर ड्रोन दागे हैं. कुवैत के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक कई ईरानी ड्रोन को मार गिराया गया है. वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है.

जेडी वेंस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ‘सीजफायर के 2 घंटे बाद ही ईरान ने तेल अवीव पर लगातार मिसाइल दागने शुरू कर दिए हैं. इन्होंने कतर, UAE, कुवैत और बहरीन पर भी हमला किया है. यह शांति के लिए कुछ ज्यादा ही है. ट्रंप ने हमलों को रोकते हुए डिप्लोमेसी को जगह दी थी. जिसका जवाब ईरान ने समझौते को तोड़ते हुए नागरिकों पर मिसाइल दाग कर दिया है. अब वो लोग कहां हैं जो युद्द से अपनी चिंता जाहिर कर रहे थे. ईरान की ये सत्ता सिर्फ ताकत को समझती है. ट्रंप शुरू से ही सही थे.

‘अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा तो कड़ा जवाब देंगे’

वहीं सीजफायर को लेकर ईरान की तरफ से एक बार फिर चिंता जाहिर की गई है. चीन में ईरान के राजदूत अब्दोलरेजा रहमानी फाजली ने कहा कि चीन को क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा का गारंटर बनना चाहिए, जिससे कि अमेरिका दोबारा युद्ध ना शुरू करे. इसके साथ ही उन्होंने चीन और रूस का सच्चा दोस्त बताया है. फाजली ने कहा कि इस सीजफायर में संयुक्त राष्ट्र संघ, रूस, चीन, और पाकिस्तान और तुर्की जैसे देशों को सीजफायर की गारंटी लेनी चाहिए. जिससे कि दोबारा सीजफायर का उल्लंघन ना किया जाए. अब्दोलरेजा रहमानी फाजली ने आगे कहा कि अगर अमेरिका ने फिर से सीज फायर तोड़ा तो ईरान की तरफ से इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा.

बता दें कि अमेरिका और ईरान के 48 दिनों से चले आ रहे युद्ध के बाद बुधवार को ही दोनों देश 2 हफ्ते के लिए सीज फायर करने के लिए सहमत हुए थे. इस सीजफायर में मुख्य रूप से पाकिस्तान ने भूमिका निभाई थी. लेकिन अमेरिका और ईरान के हमले फिर से शुरू होने के बाद एक बार फिर सीजफायर पर सवाल उठने लगे हैं.

ये भी पढे़ं: लेबनान पर नहीं लागू होगा सीजफायर… पाकिस्तान के दावों पर बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान

ज़रूर पढ़ें