Vistaar NEWS

कौन हैं Kimberly Powell? चिप की दुनिया के बाद अब पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में जेनसन हुआंग

Kimberly Powell Jensen Huang (1)

जेनसन हुआंग और किम्बर्ली पॉवेल

Kimberly Powell Nvidia: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में शामिल Nvidia के CEO जेनसन हुआंग इन दिनों चर्चा में हैं. चर्चा के पीछे की वजह उनकी पर्सनल लाइफ मानी जा रही है. पहले चीनी ब‍िजनैसमेन एलिस हुआंग के साथ कथित संबंधों की चर्चा हुई. अब कंपनी की एक सीन‍ि‍यर महिला अधिकारी Kimberly Powell का नाम उनसे जोड़ा जा रहा है.

किंबरली पॉवेल Nvidia की वाइस प्रेसिडेंट हैं और कंपनी का ग्लोबल हेल्थकेयर बिजनेस संभालती हैं. वह साल 2008 से Nvidia के साथ काम कर रही हैं. करीब 18 साल के एक्‍पीर‍ियंस के दौरान उन्होंने कंपनी में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं. उनका काम मेडिकल इमेजिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, दवाओं की खोज और लाइफ साइंसेज जैसे क्षेत्रों में Nvidia की तकनीक का विस्तार करना है.

पॉवेल ने नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. Nvidia से पहले वह Planar Systems में मेडिकल इमेजिंग से जुड़े हार्डवेयर और प्रोडक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम कर चुकी हैं.

गेमिंग चिप से मेडिकल टेक्नोलॉजी तक का सफर

जब पॉवेल ने Nvidia ज्वाइन की थी, तब कंपनी की पहचान मुख्य रूप से गेमिंग और ग्राफिक्स चिप बनाने वाली कंपनी के रूप में थी. उन्होंने GPU तकनीक को मेडिकल इमेजिंग के क्षेत्र में इस्तेमाल करने की दिशा में काम किया. बाद में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ीं और उन्होंने AI बिजनेस डेवलपमेंट के साथ रिसर्च और स्टार्टअप से जुड़े कार्यक्रमों का नेतृत्व भी किया. साल 2017 में उन्हें हेल्थकेयर बिजनेस का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया.

आज Nvidia की MONAI, BioNeMo और Parabricks जैसी तकनीकों का इस्तेमाल मेडिकल इमेजिंग, जीनोमिक्स और दवाओं की खोज में किया जा रहा है. इस पूरे कारोबार को आगे बढ़ाने में पॉवेल की अहम भूमिका है.

जेनसन हुआंग से कथित रिश्ते की चर्चा कैसे शुरू हुई?

The New York Times की 11 नवंबर की रिपोर्ट ने इस मामले को सुर्खियों में ला दिया. अखबार ने Nvidia के पांच पूर्व कर्मचारियों के हवाले से दावा किया कि हुआंग और पॉवेल के बीच कथित तौर पर निजी संबंध थे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पॉवेल सीधे हुआंग को रिपोर्ट करती थीं.

रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च में सैन होजे में कंपनी के एक कार्यक्रम के दौरान दोनों को एक होटल में करीब आते हुए देखे जाने का दावा किया गया. हालांकि, अखबार ने इस तरह की बातों केवल र‍िपोर्ट के आधार पर छापा है.

ये भी पढ़ें: कौन है एलिस हुआंग, की NVidia CEO की ‘जासूसी’, आरोपों पर अब आया चीन का बयान

Exit mobile version