वीडियो

Vistaar News

The Editor’s Show: भारतीय पायलट की बहादुरी की दुनिया भर में तारीफ 

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में मौजूद 174 लोगों की जान बचाने के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार सुर्खियों में बने हुए हैं. दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच एक गंभीर घटना हुई.

Vistaar News

Seedhe Mudde Ki Baat : Rahul Gandhi दोबारा Madhya Pradesh क्यों आ रहे हैं?

मध्य प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी इंदौर में हुए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां हजारों-लाखों की संख्या में छात्र उनके कार्यक्रम में पहुंचे थे. वहीं एक बार फिर अब राहुल गांधी एमपी के दौरे पर हैं. राहुल गांधी आज 1 अक्टूबर 2026 को बालाघाट आ रहे हैं.

Vistaar News

The Editor’s Show: रिटायर्ड IAS की हत्या करने वाला नौकर कौन? 

कल राजधानी भोपाल से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां एक रिटायर्ड IAS की हत्या कर दी गई. भोपाल पुलिस लगातार इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में केयरटेकर पर हत्या का शक जताया जा रहा है. हालांकि रिटायर्ड IAS की हत्या किस वजह से और किसने की, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

Vistaar News

Seedhe Mudde Ki Baat : मुख्यमंत्री…सोने की अंगूठी गिफ्ट दे रहे हैं…

देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में से एक तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थालापति विजय ने चुनाव के दौरान राज्य की जनता से कुछ वादे किए थे, जिन्हें अब वह निभाते हुए नजर आ रहे हैं. थालापति विजय ने यह वादा किया था कि बच्चों के जन्म पर उन्हें सोने की अंगूठी दी जाएगी. अब वह एक शिशु के जन्म पर सोने की अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं.

Vistaar News

The Editor’s Show : Nitin Nabin ने अपनी टीम को जिम्मेदारियां सौंप दी

देश की राजधानी दिल्ली में कल बीजेपी की बड़ी बैठक हुई, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कई प्रोजेक्ट्स पर मुहर भी लगी. इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया.

Vistaar News

The Editor’s Show : सवर्ण समाज के समर्थन में उतरे Narottam Mishra

बीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं में रहते हैं. दतिया उपचुनाव के बाद एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने सवर्ण समाज के पक्ष में ऐसी बात कही है, जिसकी वजह से हर तरफ उनकी चर्चाएं हो रही हैं.

Vistaar News

The Editor’s Show : छत्तीसगढ़ में भयंकर बाढ़ कितना हुआ नुकसान, देखिए

छत्तीसगढ़ में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. कई जिलों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. मूसलाधार बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है. प्रदेश के लगभग 571 गांव भारी बारिश की चपेट में हैं, वहीं 22 हजार लोग बेहाल हो गए हैं.

vistaar news

Seedhe Mudde Ki Baat : Rahul Gandhi ने झीरम के फैसले की जानकारी ली

छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम कांड मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कुछ दिन पहले यह खबर थी कि छत्तीसगढ़ के कुछ नेता राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे और झीरम कांड को लेकर चर्चा करेंगे. वहीं अब कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की है, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले के फैसले की जानकारी ली.

vistaar news

The Editor’s Show :Chhattisgarh में बारिश ने मचाई तबाही!

एक बार फिर अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है. छत्तीसगढ़ में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. वहीं कई जिलों में तेज बारिश के कारण पानी घरों में घुस रहा है. लगातार होती भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

vistaar news

Seedhe Mudde Ki Baat : Gyanesh Kumar के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन 

इन दिनों देशभर में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. SIR में हुई धांधली के चलते अब विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. इसके अलावा, कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर 2026 से फिर से धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है.

ज़रूर पढ़ें