‘TS बाबा हमारे राजा, महाराजा हैं…’, सिंहदेव के प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले बयान पर बोले अमरजीत भगत
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव
CG News: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. इसी बीच उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज हटे और उन्हें मौका मिला, तो वो भी पीसीसी चीफ बनना चाहते हैं. पीसीसी चीफ की लिस्ट में एक नाम उनका भी रहेगा. उनके इस बयान पर राजनीति भी तेज हो गई है. इसे लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का भी बयान सामने आया है.
TS बाबा हमारे राजा, महाराजा हैं…- अमरजीत भगत
TS बाबा को पीसीसी चीफ बनाने के सवाल पर पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि TS बाबा हमारे राजा हैं, महाराजा हैं, राज परिवार ने सरगुजा में कांग्रेस को लम्बे समय तक साथ दिया है. अतिश्योक्ति नहीं है कि आदिवासी, सामान्य वर्ग या पिछड़ा वर्ग का नेता हो, पार्टी जिस पर मेहरबान वह पहलवान है.
उन्होंने आगे कहा कि सरगुजा और बस्तर आदिवासी सेंटर है, सरगुजा के आदिवासियो को भी साधने की व्यवस्था होना चाहिए, क्योंकि बीजेपी ने सरगुजा संभाग से आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया है. कांग्रेस के फोकस में सरगुजा संभाग होना चाहिए, वरना गैप आएगा. सभी को साथ लेकर चले वैसा अध्यक्ष बनाना चाहिए.
खुद के अध्यक्ष बनने पर बोले अमरजीत भगत
वहीं अमरजीत भगत से जब पूछा गया कि क्या आप अध्यक्ष बनेंगे तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अध्यक्ष बनने के लिए मैं कभी सोचा ही नहीं हूं, मैं आम कार्यकर्त्ता हूं. मेरे राजनीतिक गुरू अजीत जोगी रहे, उन्होंने भी नई पार्टी बनाई तो मैं नहीं गया. पार्टी के खिलाफ कोई भी बात करेगा, तो हमारी असहमति है.