CG Medical College Recruitment: छत्तीसगढ़ के इन 5 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए निकली भर्ती, 2.25 लाख तक होगी सैलरी, ये है लास्ट डेट
Job(File Image)
New Govt Jobs in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नौकरी का इंतजार कर रहे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के लिए सुनहरा मौका है. जहां प्रदेश के प्रस्तावित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की संविदा भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. सरकार का उद्देश्य इन क्षेत्रों में लंबे समय से बनी डॉक्टरों की कमी को दूर करना और स्थानीय लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है. चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार, दंतेवाड़ा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी-जशपुर में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने की तैयारी है. इन कॉलेजों के संचालन और मान्यता के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को प्रस्ताव भेजा जा चुका है.
मेडिकल कॉलेजों में 175 पदों पर निकली भर्ती
नए मेडिकल कॉलेजों के लिए कुल 175 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के पद शामिल हैं. चयनित डॉक्टरों को पद के मुताबिक 1 लाख से 2.25 लाख रुपए तक वेतन दिया जाएगा. खास बात यह है कि चयनित फैकल्टी को प्राइवेट प्रैक्टिस की भी अनुमति मिलेगी, ताकि अधिक से अधिक डॉक्टर इन कॉलेजों से जुड़ने के लिए आगे आएं.
इन पदों पर होगी भर्ती
प्रोफेसर – 35 पद
एसोसिएट प्रोफेसर – 40 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर – 50 पद
सीनियर रेजिडेंट – 25 पद
जूनियर रेजिडेंट – 25 पद
कब तक करें आवेदन?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 6 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 13 मई तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद 15 और 16 मई को रायपुर स्थित नेहरू मेडिकल कॉलेज में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें- Raipur: IPL मैच के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था, स्टेडियम में इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री, यहां देखें लिस्ट
डॉक्टर के अलावा, अन्य स्टाफ की भी भर्ती
सरकार केवल फैकल्टी भर्ती तक सीमित नहीं है. नए मेडिकल कॉलेजों में मेडिको सोशल वर्कर, स्टेनोग्राफर, टेक्नीशियन और सहायक ग्रेड-3 जैसे पदों पर भी संविदा नियुक्तियां की जाएंगी. मेडिको सोशल वर्कर के प्रत्येक कॉलेज में 10-10 पद रखे गए हैं.