Vistaar NEWS

आज से छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, डायल-112 के 400 वाहनों को करेंगे रवाना, जगदलपुर में लेंगे बड़ी बैठक

CG News

गृह मंत्री अमित शाह

CG News: आज से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. 17 से 19 मई तक प्रस्तावित इस दौरे में उनका फोकस सुरक्षा व्यवस्था, बस्तर में विकास कार्यों की समीक्षा, जनसुविधाओं के विस्तार और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक पर रहेगा.

आज रायपुर आएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम करीब 8:10 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए वे सीधे मेफेयर रिसॉर्ट जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे.

उनके दौरे को देखते हुए राजधानी में प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं. एयरपोर्ट से लेकर होटल और कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है.

गृहमंत्री का पूरा शेड्यूल

डायल-112 के वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

इस दौरे के दौरान रायपुर और बस्तर संभाग में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक अमित शाह नेतानार जाएंगे और जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लेंगे. इसके अलावा डायल-112 के 400 वाहन रवाना करेंगे. अभी तक डायल-112 सेवा प्रदेश के 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Video: ठेला देखा तो गुपचुप खाने पहुंच गए सीएम साय, लखपति दीदी को गिफ्ट में दिया लिफाफा, वित्त मंत्री ने भी निकाला बटुआ

खास बात यह है कि इस दौरे में सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश नजर आएगी। डायल-112 सेवा के विस्तार से लेकर बस्तर में जन सुविधा केंद्र के उद्घाटन, फॉरेंसिक यूनिट्स, और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि तक, कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला इसी दिशा में तैयार की गई है.

Exit mobile version