Vistaar NEWS

कांकेर में तो गबज ही हो गया, बिजली विभाग के ऑफिस में दिवाली पर मिठाई के जगह बांटी गई देशी शराब

Kanker News

पुलिस ने पकड़ी शराब की बोतल

पूरे देश दिवाली की धूम मची हुई है. बाजारों में लोग जकर खरीदारी करने पुहंच रहे हैं. एक दूसरे को लोग बधाई संदेश देकर इस रोशनी के त्योहार को मना रहे हैं. इसी बीच छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया है. अक्सर आपने देखा होगा कि दिवाली के मौके पर लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं. दफ्तरों में मिठाइयां बांटकर ये त्योहार मनाया जाता है लेकिन कांकेर के बिजली ऑफिस में मिठाई के जगह शराब बांटी गई है.

बिजली ऑफिस में मिठाई की जगह बंटी शराब

कांकेर के विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता संभाग कार्यालय में मिठाई की जगह अंग्रेजी शराब बांटे जाने के आरोप ने नया विवाद खड़ा कर दिया. मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया. पुलिस की कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. अब इस मामले पर प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है.

ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस ने लगाया आरोप

ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष लोमेश यादव ने आरोप है कि बिजली ऑफिस में दिवाली पर मिठाई के जगह अंग्रेजी शराब बांटी जा रही है. इसकी शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची. कार्रवाई के दौरान ब्लेंडर ब्रांड की अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें बरामद होने की बात सामने आई. मामले में पुलिस कार्यपालन अभियंता एस.के. किंडो को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना लेकर पहुंची. इसकी जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों में हलचल मच गई.

मामले की जांच जारी

हालांकि की पूछताछ के बाद एस. के किंडो को छोड़ दिया गया, लेकिन इस पूरे में घटनाक्रम ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल शराब की बोतलों की बरामदगी और उनके कार्यालय में रखे जाने के उद्देश्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है. मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही सामने आ सकेगी.

Exit mobile version