यूपी चुनाव: कांग्रेस को झटके में झटका, सपा की 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट तैयार, सीट शेयरिंग पर कहां फंसा पेंच?
समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव
SP Second Candidate List Ready: यूपी चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ना चाह रही है, लेकिन दोनों के बीच सीट बंटवारे को लेकर तनातनी देखने को मिल रही है. कांग्रेस पार्टी गठबंधन में अपने लिए 130 सीटों की मांग कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी सिर्फ 26 सीट देने की बात कही है. दोनों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान देखने को मिल रही है. इसी बीच सपा ने मंगलवार को अपने 5 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर विवाद को और बढ़ा दिया है. अब सपा कांग्रेस को फिर नया झटका देने की तैयारी कर रही है.
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अभी भी जारी है. हालांकि, दोनों के बीच दिन दिनों तक बातचीत होनी थी, लेकिन किसी कारणवश बातचीत फाइनल नहीं हो सकी है. पहले सपा ने 5 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर कांग्रेस को चौंका दिया और अब सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने फिर बड़ा झटका दे दिया है. शिवपाल यादव ने कहा कि सपा ने अपनी दूसरी लिस्ट भी फाइनल कर ली है, जिसमें 26 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.
सीट शेयरिंग पर बातचीत जारी
सपा की दूसरी लिस्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि अभी सीट शेयरिंग पर बातचीत पूरी नहीं हुई और सपा लिस्ट में लिस्ट जारी कर रही है. पार्टी के महासचिव ने बताया कि 26 प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं. जबकि बाकी सीटों पर कांग्रेस के साथ बातचीत के बाद ही फैसला लिया जाएगा.
जिताऊ प्रत्याशी पर लगेगा दांव
शिवपाल यादव ने दावा किया कि यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेतृव्य वाले गठबंधन की जीत होगी. प्रदेश में लोग भाजपा से नाराज होकर बदलाव चाहते हैं. प्रदेश में यह समय भाजपा को हराने का है. सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि जो भी जिताऊ प्रत्याशी हों, जिनके जीत की संभावना हो. उन्हें टिकट देने पर सहमति बननी चाहिए. इस समय मुद्दा सीटों की संख्या का नहीं, बल्कि चुनाव जीतने और भाजपा को सत्ता से हटाने का है. फिलहाल, अब देखना यह होगा कि कांग्रेस आगे क्या निर्णय लेती है.



