Vistaar NEWS

Kanker: दोस्त के साथ निकली युवती की अस्पताल में मौत, घटना के बाद से बाइक छोड़ फरार हुआ दोस्त, हत्या का आरोप

CG News

File Image

Kanker: कांकेर जिले के कोरर थानांतर्गत कोकानपुर में सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली युवती की मौत हो गई. जिसके बाद परिजन और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं. परिजन इसे साजिश बताकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. वहीं पुलिस इसे सड़क दुर्घटना बता रही है.

दोस्त के साथ निकली युवती की अस्पताल में मौत

परिजन घटना को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वे गंभीरता से जांच की मांग कर रहे हैं. युवती घटना की रात शादी घर जाने के लिए अपने दोस्त के साथ बाइक से निकली थी. परिजनों के अनुसार, यदि हादसा हुआ तो युवक कहां गया? वह बाइक व युवती को छोड़कर क्यों फरार हो गया? परिजनों का आरोप है कि उस पर हमला किया गया. उसे वहीं फेंक दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

चारामा तहसील के ग्राम कांटागांव निवासी युवती रीना कुंजाम (19) अपनी मां कमलेश्वरी कुंजाम व बड़ी बहन सत्या कवाची के साथ रिश्तेदार के यहां 21 मई को पदमपुर शादी में गई थी. शादी के दौरान ही रात 11 बजे बड़ी बहन ने घर जाने की बात कही.

इस पर रीना ने कहा, मनमोहन कुंजाम निवासी कोरर मेरा दोस्त है. वह हमें छोड़ देगा. युवक व दोनों बहनें वापस कांटागांव आ गए. यहां से रीना अपनी बहन से मां के पास वापस शादी घर जाने की बात कहकर उसी युवक के साथ रवाना हो गई.

ये भी पढ़ें- CG News: दंतेवाड़ा में SDM और तहसीलदार ने हॉस्टलों का औचक किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर 5 अधीक्षकों को दिया नोटिस

रात में गश्त पर निकली पुलिस ने युवती को कोकानपुर के राइस मिल के पास सड़क किनारे गंभीर अवस्था में बरामद किया. पहले धनेलीकन्हार अस्पताल ले जाया गया. वहां से रेफर होने पर उसे कांकेर अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई. मौके से एक बाइक मिली. युवक वहां से फरार था. पूरा मामला संदेहास्पद है. इसे लेकर परिजन कई बार कोरर पुलिस के चक्कर लगा चुके हैं. उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. वे फिर एक बार कांकेर पहुंचे। एसपी से मिलकर शिकायत की. जांच की मांग की.

Exit mobile version