छत्तीसगढ़ के सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में होगी तैनाती

CRPF Deployment In Manipur: बटालियन पिछले कई सालों से माओवादियों के खात्मे से जुड़े अभियानों में सक्रिय थी. वहीं, माओवादियों के कई ईरादे भी CRPF की बटालियन ने फेल किए हैं. हर तीसरे चौथे दिन इससे जुड़ी खबरें भी आती थीं. वहीं, मार्च 2026 में छत्तीसगढ़ में माओवाद के खात्मे की घोषणा की गई. जिसके बाद अब टीम को मणिपुर भेजने का फैसला किया गया है.
CRPF

CRPF की बटालियन

Sukma CRPF Battalion Withdrawn: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां केंद्र सरकार ने, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को राज्य के एक समय के सबसे संवेदनशील और कभी नक्सलियों के गढ़ के नाम से जाने वाले सुकमा से पूरी तरह से हटा दिया है. अब सरकार ने इस बटालियन को मणिपुर भेजने का फैसला लिया है. मणिपुर में इस समय स्थिति ठीक नहीं है. राज्य इस समय जातीय हिंसा से जूझ रहा है.

नक्सल प्रभावित इलाके में थी तैनाती

बता दें कि, CRPF की टीम ने छत्तीसगढ़ की सुरक्षा में बहुत ही जरूरी भूमिका निभाई है. माओवाद से घिरे इलाके में CRPF की टीम आम जनता के लिए एक कवच के रूप में काम करती आई है. यह बटालियन पिछले कई सालों से माओवादियों के खात्मे से जुड़े अभियानों में सक्रिय थी. वहीं, माओवादियों के कई ईरादे भी CRPF की बटालियन ने फेल किए हैं. हर तीसरे चौथे दिन इससे जुड़ी खबरें भी आती थीं. वहीं, मार्च 2026 में छत्तीसगढ़ में माओवाद के खात्मे की घोषणा की गई. जिसके बाद अब टीम को मणिपुर भेजने का फैसला किया गया है.

▶ Vistaar News YouTube

अब कहां जा रही बटैलियन?

बताते चलें कि CRPF की ये बटालियन छत्तीसगढ़ के बाद मणिपुर में सुरक्षा की कमान संभालेगी. जहां, 2023 से लगातार हिंसा का दौर जारी है. राज्य में दो जातीय गुटों के बीच हिंसा का दौर जारी है. लगातार वहां भारी सुरक्षाबलों की जरूरत की मांग की जा रही है. गौरतलब हो कि, राज्य में स्थिति को संभालने के लिए पहले से ही भारी तादाद में केंद्रीय बल तैनात हैं.

क्या छत्तीसगढ़ में सुरक्षा ढांचा कमजोर हुआ?

अब सवाल यह आता है कि क्या छत्तीसगढ़ में सुरक्षा की पकड़ ढीली पड़ गई है? इसका जवाब होगा नहीं, बीते समय में जब छत्तीसगढ़ में माओवाद सक्रिय था तो CRPF के पास से 25 से ज्यादा कोबरा बटालियनों की मजबूत पकड़ रही है. वहीं, बस्तर क्षेत्र में इस फोर्स के हटने के बावजूद सुरक्षा ग्रिड को मजबूत बनाए रखने के लिए कई दूसरी यूनिट्स मुस्तैद हैं.

CRPF के बारे में जानिए

बताते चलें, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल देश का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र बल है. यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंडर आता है. इसकी स्थापना 27 जुलाई 1939 को क्राउन रिप्रजेंटेटिव के तौर पर हुई थी. वहीं, आज़ादी के बाद ‘सीआरपीएफ अधिनियम’ लागू होने पर इसका नाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रखा गया. इसकी टीम नक्सलवाद और आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए इलाकों में सक्रिय रहती है.

ज़रूर पढ़ें