CG News: दंतेवाड़ा में SDM और तहसीलदार ने हॉस्टलों का औचक किया निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर 5 अधीक्षकों को दिया नोटिस

CG News: दंतेवाड़ा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के आदेश पर SDM और तहसीलदार ने हॉस्टलों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में कई संस्थानों में गंभीर लापरवाही एवं अव्यवस्थाएं सामने आने पर संबंधित अधीक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
CG News

आशु सिंह भदौरिया(दंतेवाड़ा)

CG News: दंतेवाड़ा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के आदेश पर SDM और तहसीलदार ने हॉस्टलों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में कई संस्थानों में गंभीर लापरवाही एवं अव्यवस्थाएं सामने आने पर संबंधित अधीक्षिकाओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.

दंतेवाड़ा के हास्टलों में अव्यवस्थाओं का अंबार

वहीं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास और जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को अतिशीघ्र दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. कहीं बॉथरूम में मलबा तो कही टॉयलेट में गंदगी, छात्राएं खुले में नहाती मिली. अधीक्षिका अनुपस्थित और बच्चों का नहीं हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, खिड़कियों में पल्ले नहीं और बच्चे बिना मच्छरदानी सोने को मजबूर हैं.

इसी क्रम में कन्या शिक्षा परिसर पोटाकेबिन चितालूर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जहां अधीक्षिका वेदिका नाग निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाई गईं. छात्रावास में 63 छात्राएं उपस्थित थीं। यहां छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया गया था और वाशरूम की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली. हालांकि भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार तैयार किया जा रहा था, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध थी, सभी छात्राओं को मच्छरदानियां उपलब्ध थीं तथा भवन में सीपेज की कोई समस्या नहीं पाई गई. अधीक्षिका की अनुपस्थिति एवं अन्य कमियों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने निर्देश दिया है कि जिले के सभी आश्रम-छात्रावासों एवं पोटाकेबिनों में छात्र-छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा है कि साफ-सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण, पेयजल, शौचालय, भोजन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी निरीक्षण में सामने आई कमियों को तत्काल दूर करने तथा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ये भी पढ़ें- CG News: लोक भवन के पास आत्मदाह करने वाली महिला की मौत, निजी मकान तोड़ने पर प्रशासन से लगाई थी न्‍याय की गुहार

ज़रूर पढ़ें