CG News: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के अंत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर में वीर जवानों के साथ दीपावली का त्योहार मनाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं. कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है. वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा’.
Heading to Bastar to celebrate Diwali with our brave security forces. This is an area where Naxalism once held sway and now, development is flourishing. I am going to salute our brave security personnel for their sacrifices, selfless service and unwavering devotion to the nation. दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2026
पीएम की पोस्ट के बाद एक्टिव हुई राज्य सरकार
पीएम मोदी के बस्तर आने के सूचना के प्रदेश सरकार एक्टिव हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव समेत सभी मंत्री प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं. वहीं, प्रशासन भी एक्टिव मूड में आ गया है. राज्य के डीजी, बस्तर कलेक्टर समेत सभी अधिकारी पीएम की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुट गए हैं.
कल जारी किया था वीडियो संदेश
7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी थीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा था कि दीपावली का पावन पर्व पूरे देश को रोशनी से जगमगा रहा है.
प्रकाश का यह त्योहार अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प को दर्शाता है. उन्होंने देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कामना की थी कि यह पर्व और आने वाला समय सभी के जीवन में सुख, शांति और सद्बुद्धि लेकर आए.
जवानों के साथ दीपावली मनाने की कही थी बात
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा था कि वह भी देशवासियों की तरह पूरे उत्साह के साथ दीपावली मनाते हैं. देश के वीर जवानों के बीच जाकर त्योहार मनाना उनकी परंपरा का हिस्सा है और इस बार भी वह इसे जारी रखेंगे. उनके इस बयान के बाद जवानों के साथ दीपावली मनाने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी.
2014 से जवानों के साथ मनाते आ रहे हैं त्योहार
प्रधानमंत्री मोदी का दीपावली के मौके पर सैनिकों के बीच पहुंचना पुरानी परंपरा रही है. वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहली बार सियाचिन में तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाई थी. इसके बाद से वह अलग-अलग सैन्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर सैनिकों के साथ त्योहार मनाते रहे हैं. इस परंपरा के जरिए वह देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं.
