PM मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, वीडियो मैसेज में कहा-आपका आगे का समय सुख से भरा रहे
पीएम मोदी
PM Modi Diwali Wish: देशभर में कल दीपों के त्यौहार दीपावली की धूम रहेगी. 8 नवंबर का दिन देश के अलग-अलग कोनों में उत्साह के साथ मनाया जाएगा. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने खास वीडियो जारी किया है. उन्होंने कहा कि, हर वर्ष की तरह इस साल भी वे देश के जवानों के साथ यह पावन त्यौहार मनाएंगे.
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा, नमस्ते! दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रौशनी से जगमगा रहा है. प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है. आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपका यह पर्व, आपका आगे का समय, सब कुछ सुख, शांति और सद्बुद्धि से भरा हुआ रहे.
Have a great Diwali! https://t.co/YbFVq7tHmx
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2026
जवानों के साथ मनाएंगे पर्व
पीएम मोदी ने कहा मैं भी आप सभी की तरह बड़े धूमधाम से दीपावली मनाता हूं. आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्य कर्म है, इस बार भी जारी रहेगा. आप सभी को दिपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दिवाली पर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ का दौरा कर सकते हैं. हालांकि, उनके इस संभावित दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन में तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है.
बता दें कि, दरअसल, पीएम मोदी का सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाना कोई नया नहीं है, बल्कि यह उनकी एक पुरानी परंपरा बन चुकी है. पीएम बनने के बाद से ही वे हर साल दिवाली का पर्व देश के वीर सैनिकों के बीच मनाते आ रहे हैं. इस परंपरा की शुरुआत 2014 में हुई थी, जब प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी.



