Vistaar NEWS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, बस्तर दशहरा में शामिल होंगी

President Droupadi Murmu's visit to Chhattisgarh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा

CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी. सबसे लोकप्रिय बस्तर दशहरे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे का मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है. इस दौरान वे रायपुर और जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी.

22 और 23 अक्टूबर के लिए कार्यक्रम जारी

22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी. शाम 4 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. यहां वे ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी.

23 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी.

मुख्‍यसचिव ने की थी बैठक

राष्ट्रपति के दौरे कार्यक्रम की तैयारियों के लेकर हालाही में मुख्‍य‍सचिव विकासशील ने बैठक बुलाई थी. इस बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्‍थल पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था, प्रोटोकॉ, आवास, स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा और परिवहन समेत सभी जरुरी इंतजामों के मापदंडों को सुनिश्चि‍त करने के निर्देश दिए गए थे. राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम के लिए नोडल विभाग संस्‍कृति विभाग को बनाया गया है.

केंद्रीय मंत्री और संस्‍कृति मंत्री ने दिया था आमंत्रण

करीब 75 दिनों तक चलने वाले इस अनोखे बस्‍तर दशहरा पर्व को एक बड़ा और अनोखा आदिवासी पर्व माना जाता है. इस बार बस्‍तर में दशहरा पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आ रही है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और संस्‍कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने राष्ट्रपति से मुलाकात करके उन्‍हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था.

ये भी पढे़ं- तैयारियां शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़

Exit mobile version