Vistaar NEWS

बस्तर में जल्द दौड़ेगी वंदे भारत, जगदलपुर में कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो बनाने की तैयारी तेज

Vande Bharat

वंदे भारत एक्सप्रेस (फाइल फोटो)

नक्सल मु्क्त छत्तीसगढ़ होने के बाद नक्सलियों के आंतक से सबसे ज्यादा प्रभावित बस्तर के इलाको में अब धीरे-धीरे विकास रफ्तार पकड़ रहा है. जहां कभी नक्सलियों के आंतक में दिन गुजरता था और डर के साए में रात, अब वहां स्कूल-चिकित्सालय और सड़क बन रही है. बस्तर वालों के एक खुशखबरी और है. अब जल्द ही बस्तर में वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है. भारतीय रेलवे ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है.

वंदे भारत ट्रेन चलने की उम्मीद

जरा सोचिए जिस इलाके का कनेक्शन कभी बाहरी जगहों से पूरी तरह से कट चुका था. जहां बाहर के लोगों के जाना वर्जित था और वहां के लोग बाहरी दुनिया से बेखर थे. जहां पर रेलगाड़ी तो छोड़िए कार या मोटरसाइकिल से पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं थी, अब उस बस्तर में वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलने की उम्मीद बढ़ गई है.

जगदलपुर में मेंटेनेंस डिपो बनाने का प्रस्ताव

रेलवे ने इसी के चलते जगदलपुर में वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव के लिए मेंटेनेंस डिपो विकसित करने की योजना बनाई जा रही है. हालांकि ट्रेन कब से चलाई जाएगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. जगदलपुर में वंदे भारत के लिए मेंटेनेंस डिपो विकसित करने की योजना बनाई गई है इसके लिए कोचिंग डिपो का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा. यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो जल्द ही वंदे भारत ट्रेन के शुरु होने की उम्मीद बढ़ जाएगी और बस्तर में लोगों को सफर करने में आसानी होगी.

DRM अमिताभ सिंघल ने दी जानकारी

​जगदलपुर दौरे पर पहुंचे DRM अमिताभ सिंघल ने दंतेवाड़ा, तोकापाल और बड़े आरापुर स्टेशनों का निरीक्षण किया और काम को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है. उधर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर के नए स्टेशन भवन के लोकार्पण की तैयारियां भी तेज है. DRM अमिताभ सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया है कि जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट को भी जल्द शुरू किया जाएगा.

Exit mobile version