वंदे भारत में दरवाजे बंद होने पर अंदर फंस गए हैं, घबराएं नहीं, ऐसे बचें जुर्माने और परेशानी से
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
Avoid Fine And Panic Inside: वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी आधुनिक सुविधाओं और तेज रफ्तार के लिए जानी जाती है. इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑटोमैटिक दरवाजे लगाए गए हैं, जो ट्रेन रवाना होने से पहले बंद हो जाते हैं. हालांकि, कई बार ये दरवाजे यात्रियों की लिए परेशानी बन जाती हैं. दरअसल, कुछ लोग अपने परिजनों को ट्रेन में बैठाने के लिए कोच के अंदर चले जाते हैं और समय पर बाहर नहीं निकल पाती. ऐसे में दरवाजे लॉक होने के कारण वे ट्रेन में ही फंस जाते हैं. इससे उन्हें बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. लेकिन ऐसी स्थिति में कुछ जरूरी कदम उठाकर परेशानी से बचा जा सकता है.
ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी है तो दबाएं इमरजेंसी बटन
- अगर ट्रेन के दरवाजे बंद हो गए हैं, लेकिन वंदे भारत अभी प्लेटफॉर्म से रवाना नहीं हुई है, तो घबराएं नहीं.
- सबसे पहले दरवाजे के पास लगे इमरजेंसी टॉक-बैक बटन को दबाएं.
- इसके जरिए आप अपनी बात गार्ड या लोको पायलट तक पहुंचा सकते हैं.
- उन्हें बताएं कि आप गलती से ट्रेन के अंदर रह गए हैं और उतरना चाहते हैं.
- इससे रेल कर्मचारियों की मदद मिल सकती है.
ट्रेन चलने पर टीटीई से करें संपर्क
अगर ट्रेन प्लेटफॉर्म से चल चुकी है, तो दरवाजा खोलने की कोशिश न करें. ऐसी स्थिति में तुरंत टीटीई या कोच अटेंडेंट से संपर्क करें. उन्हें पूरी बात बताएं कि आप किसी परिजन को छोड़ने आए थे और गलती से ट्रेन में रह गए. सही जानकारी देने से रेलवे कर्मचारी नियमों के अनुसार आपकी मदद कर सकते हैं.
दरवाजे खोलने के लिए न करें जबरदस्ती
- वंदे भारत के ऑटोमैटिक दरवाजों को हाथ से खींचकर खोलने या तोड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें.
- ऐसा करना खतरनाक हो सकता है.
- इससे आपको चोट लग सकती है और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.
- इसलिए ट्रेन में किसी को छोड़ने जाते समय समय का ध्यान रखें.
- दरवाजे बंद होने से पहले प्लेटफॉर्म पर उतर जाएं.
- अगर गलती से अंदर रह जाएं, तो घबराने के बजाय रेलवे कर्मचारियों से मदद लें.



