Vistaar NEWS

Bilaspur: नोबल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, कार्रवाई की कर रहे मांग

CG News

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Bilaspur: बिलासपुर के रिंग रोड स्थित नोबल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया है. मृतक की पहचान अजय ताम्रकार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बाइक से गिरने के कारण उनके कंधे में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें नोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

नोबल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत

डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की, लेकिन ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मरीज की वास्तविक स्थिति की सही जानकारी नहीं दी गई. साथ ही, अनावश्यक रूप से महंगी दवाइयां लिखकर आर्थिक शोषण किया गया। परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर सही उपचार और पारदर्शी जानकारी मिलती, तो अजय की जान बचाई जा सकती थी.

परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है और इलाज को निर्धारित चिकित्सा प्रक्रिया के अनुरूप बताया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब इस मामले में जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई

ये पढ़ें- Korea: नाबालिग की आत्महत्या मामला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरा समाज, IC मार्ट के बाहर प्रदर्शन

Exit mobile version