पूर्व CM भूपेश बघेल बने तैराक, रायपुर के महादेव घाट में गुलाटी मारते हुए लगाई डुबकी, Video
भूपेश बघेल
Bhupesh Baghel Swimming Video: छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ऐतिहासिक पुन्नी मेला राजधानी रायपुर के महादेव घाट में आज से पुन्नी मेले की शुरुआत हो गई है. श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने खारून नदी में स्नान किया. वहीं, राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी खारून नदी में डुबकी लगाई. पूर्व सीएम के डुबकी लगाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पूर्व सीएम ने खारून नदी में लगाई डुबकी
बता दें, आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारून नदी में डुबकी लगाई. उनके पीछे कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. पूर्व सीएम ने डुबकी से लगाने से पहले नदी में गुलाटी मारी और उसके बाद वे बाहर निकले. भूपेश बघेल का ये अंदाज देखकर पीछे खड़े कार्यकर्ता भी ताली बजाने लग गए. स्नान के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दीप दान किया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि, पूर्वी सीएम ये परंपरा निभाते आए हैं. ऐसे वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं.
आस्था की डुबकी…. खारून नदी में पवित्र कार्तिक पुन्नी स्नान. हर-हर महादेव जय सिया राम 📍महादेव घाट, रायपुर https://t.co/CGVEcgyWNV
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 24, 2026
महादेव मंदिर से जुड़ी है मेले की गौरवशाली परंपरा
महादेव घाट स्थित प्राचीन हटकेश्वर महादेव मंदिर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. इस मंदिर का संबंध कलचुरी शासनकाल से माना जाता है. प्रचलित ऐतिहासिक विवरणों और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार मंदिर का निर्माण कलचुरी राजा ब्रह्मदेव के शासनकाल में हुआ था. कुछ विवरणों में इसका निर्माण वर्ष 1402 ईस्वी के आसपास बताया गया है, जबकि अन्य स्थानीय कथाओं में अलग-अलग तिथियों का उल्लेख मिलता है.लोकमान्यता के अनुसार खारून नदी के किनारे भगवान शिव की आराधना और कार्तिक पूर्णिमा पर पुण्य स्नान की परंपरा लंबे समय से प्रचलित है. समय के साथ इस धार्मिक आयोजन ने विशाल मेले का स्वरूप धारण कर लिया. मंदिर की प्राचीनता, शिवभक्ति की परंपरा और खारून नदी के प्रति श्रद्धा ने महादेव घाट को रायपुर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में प्रतिष्ठित किया है.
पुण्य स्नान और दीपदान का विशेष महत्व
महादेव घाट में श्रद्धालु प्रातःकाल खारून नदी में स्नान कर भगवान हटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं. मंदिर में बेलपत्र, पुष्प और जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की जाती है. नदी के किनारे दीप प्रज्वलित करने की परंपरा इस आयोजन को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करती है.



