Vistaar NEWS

Bilaspur: कहीं आपने तो नहीं खा लिया अमूल, गोवर्धन और वचन के डेयरी प्रोडक्ट? पिछले 9 महीने के सैंपल जांच में फेल

dairy product

डेयरी प्रोडक्ट

Bilaspur Dairy Sample Fail: यदि आप बिलासपुर जिले में रहते हैं और दूधिया आइटम इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, बिलासपुर में लगातार दूध, दही, घी पनीर जैसे खाने पीने के सामान का सैंपल फेल मिल रहा है. सिर्फ छोटे-मोटे डेयरी संस्थान नहीं बल्कि बड़े ब्रांड के दूध के प्रोडक्ट अमानक पाए जा रहे हैं. खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले 9 महीना में कई संस्थानों से दूध दही घी पनीर के आइटम सैंपल के तौर पर उठाए थे और इन्हें जांच के लिए लैब भेजी गई थी वहां से आई रिपोर्ट यह कह रही है यह खाद्य पदार्थ सही नहीं है. यही वजह है की जांच रिपोर्ट के बाद अब खाद्य सुरक्षा अधिकारी बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं.

बड़े ब्रांड्स के सामान भी फेल

बड़ी बात यह है की दूध की शुद्धता और इसके खान-पान को लेकर अमूल, गोवर्धन और वचन जैसे बड़े ब्रांड के सामान भी मानकों के अनुरूप नहीं मिल रहे हैं. खाद्य सुरक्षा विभाग ने इनके रिटेलर से घी का प्रोडक्ट उठाया था. इसके सैंपल को जांच के लिए रायपुर और बड़े शहरों में भेजा गया था इसके प्रोडक्ट भी फेल मिले हैं.यही वजह है कि अब बड़े ब्रांडों के खाने पीने के समान की गारंटी पर भी सवाल उठने लगा है. बिलासपुर का खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार अलग-अलग दुकानों में जांच कर रहा है और नकली मिलने वाले सामानों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हो रही है.

Bilaspur News: सिम्स में एमबीबीएस की सभी 150 सीटें फुल, पीजी की 91 सीटों पर प्रवेश शुरू

दीपावली से पहले खाद्य विभाग सख्त

बिलासपुर में नेशनल डेयरी, शौर्य सुपरमार्ट, अपना मार्ट, बजरंग स्वीट्स जैसे कई बड़े संस्थानों से दूध दही घी का सैंपल उठाया है. इसके अलावा शहर के और भी मिठाई दुकानों से मीठे का सैंपल उठाया गया है. दीपावली करीब है लिहाजा दूध दही और खोवा का आइटम ज्यादातर बिकने वाला है और खाद्य सुरक्षा विभाग इसलिए कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं हो यही सोचकर इसकी सैंपलिंग कर रहा है. देखने वाली बात होगी कि जिस तरह से बड़े ब्रांड और छोटे संस्थाओं से एक के बाद एक समान और उनके सैंपल लिए जा रहे हैं आने देने वाले दिनों में कितनी बड़ी जुर्माने कार्रवाई होती है.

Exit mobile version