Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां के मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा इलाके में विवाद हो गया. दरअसल, गणेश उत्सव के वक्त DJ पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते-देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. वहीं, इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
यह है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 बजे गतौरा इलाके में गणेश पंडाल में DJ बज रहा था. इसी दौरान नाचने को लेकर विवाद शुरू हुआ. आस पास के लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद था. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई. आरोप है कि दूसरे पक्ष ने सामने वाले पक्ष के लोगों पर तलवार, चाकू समेत धारदार हथियारों, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया.
घायल शैलेष की हुई मौत
इस हमले में शैलेष बुरी तरह घायल हो गया. उसकी हालत गंभीर बताई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. घटना में मृतक के पिता व्यास नारायण राठौर और बड़े भाई रवि कुमार राठौर के घायल होने की जानकारी सामने आई है. बीच-बचाव करने पहुंचे विक्रम राठौर और विकास राठौर के भी घायल होने की बात कही जा रही है. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका सिम्स में इलाज जारी है.
पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में 14 संदेहियों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. परिजनों का दावा है कि हमले में करीब 13 से 15 लोग शामिल थे.
घटना की गंभीरता को देखते हुए सोमवार सुबह एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह भी गतौरा पहुंचीं. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. मृतक शैलेष राठौर की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए फांसी की सजा देने की मांग की है.
Indore: ‘छात्रों की गूंज’ में राहुल गांधी के 5 दावों पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर हुआ फैक्ट चेक!
