Vistaar NEWS

CG News: मौत भी न कर सकी जुदा, बिलासपुर में पत्नी को तड़पता देख बचाने दौड़ा पति, करंट लगने से दोनों की गई जान

CG News

पति-पत्नी की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा हो गया है. जहां करंट की चपेट में आने से पति–पत्नी की मौत हो गई. कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए लोहे के जीआई तार में प्रवाहित करंट की चपेट में पहले पत्नी आ गई और वह तड़पने लगी. पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

पत्नी को लगा करंट, बचाने गए पति की भी गई जान

आंधी-तूफान से टूटा था तार

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. शुरुआती जांच में सामने आया कि पिछले दिन आए तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली का सर्विस वायर टूटकर नीचे गिर गया था. यह तार अनजाने में कपड़े सुखाने वाले जीआई तार के संपर्क में आ गया। मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत

Exit mobile version