रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत

Rahul Gandhi CG Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. रायपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. यहां से वे सीधे अभनपुर के लिए निकले.
CG News

राहुल गांधी का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत

Rahul Gandhi CG Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. रायपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. यहां से वे सीधे अभनपुर के लिए निकले. जहां वे अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हो रहे है. वहां वे करीब 4 घंटे तक मौजूद रहेंगे. ट्रेंनिग प्रोग्राम में राहुल जिला, शहर अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद करेंगे.

राहुल गांधी देंगे जिला अध्यक्षों को देंगे गुरु मंत्र

आज से शुरू हो रहा प्रशिक्षण शिविर 31 तारीख यानी 10 दिनों तक चलेगा. 10 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के तमाम नेता शिरकत करेंगे. नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से लेकर संगठन के तमाम नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी में खासा उत्साह है. राहुल गांधी के दौरे से पहले सत्ता पक्ष लगातार राहुल गांधी पर सियासी हमले भी बोल रहा है.

विधानसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस ने शुरू की

प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे नेताओं का कहना है कि हम 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गए हैं. कांग्रेस की युवा नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2028 में सरकार बदलने की तैयारी शुरू हो गई है.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी के राज में जनता परेशान है, किसी भी तरह का कोई बदलाव यहां देखने को नहीं मिला. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग विकास के नाम पर सिर्फ जनता को बरगला रहे हैं.

बीपेजी ने साधा निशाना

वहीं राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को क्या सिखाने आ रहे हैं. क्या वे भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग देने आए हैं या फिर ‘आलू से सोना निकालने’ जैसी बातें सिखाने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, BJP विधायक बोले- आलू से सोना निकालने की ट्रेनिंग देंगे, कांग्रेस का पलटवार

ज़रूर पढ़ें