Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ः पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी पर रॉड से हमला, खून से हुआ लथपथ

Crime News Breaking - Webp

क्राइम न्यूज

इनपुटः संदीप अग्रवाल

पेंड्रा. मरवाही क्षेत्र के बंशीताल दानीकुंडी में पटवारी पर लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने पटवारी के कार्यालय में घुसकर उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया. हमले में पटवारी शुद्ध राम कोल गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

जानकारी के मुताबिक, शुद्ध राम कोल हल्का नंबर 26 में पटवारी के पद पर पदस्थ हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी सचराटोला निवासी प्रकाश/धन सिंह ने कार्यालय में घुसकर पटवारी के साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया. सिर में गंभीर चोट लगने से पटवारी घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश की जा रही है. इधर, पटवारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें घटना से जुड़ी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG Teacher News: टीचर्स की कमी को लेकर शिक्षा विभाग का नया प्लान तैयार, जल्द ही होगी री-जॉइनिंग

Exit mobile version