Vistaar NEWS

कोरबा: 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर हाईवोल्टेज ड्रामा, शोले का ‘वीरू’ बना शराबी युवक, नीचे गिड़गिड़ाता रहा परिवार

Korba Tower Drama

टॉवर पर चढ़ा युवक

Korba Tower Drama: आपने अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले तो देखी ही होगी. इस फिल्म को वो सीन भी आपको याद होगा जब ‘वीरू’ पानी ती टंकी पर चढ़ जाता है. फिल्म की इसी सीन में मिलता जुलता मामला कोरबा से सामने आया है. यहां रविवार को एक युवक नशे की हालत में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया. वह करीब 6 घंटे तक टॉवर पर ही चढ़ा रहा. नीचे उसके परिजनों के साथ आसपास मौजूद लोग नीचे उतरने की समझाइश देते रहे.

करतला थाना क्षेत्र का मामला

ये पूरा मामला कोरबा के करतला थाना क्षेत्र है. पुलिस ने जाकारी देते हुए बताया कि इस युवक का नाम देव सिंह राठिया है. वह शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं. युवक ने पहले शराब की और फिर दोपहर अचानक शराब के नशे में आकर गांव के पास लगे करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने लगा. युवक को टॉवर पर चढ़ता देख उसकी पत्नी बच्चें और गांव के लोग दौड़कर उसे उतारने पहुंचे.

टॉवर की चोटी पर चढ़ा युवक

टॉवर के नीचे मौजूद लोग लगातार युवक को आवाज लगाते रहे लेकिन वह उतरने के लिए तैयार ही नहीं था और लगातार टॉवर पर चढ़ता जा रहा था. नशे में होने के कारण वह कभी टॉवर पर उपर चढ़ता और फिर कभी थोड़ी नीचे उतरता फिर ऊपर चढ़ता और फिर नीचे उतरता. ऐसा करते-करते वह टॉवर की चोटी पर चढ़ गया और करीब 6 घंटे तक वहीं बैठा रहा.

6 घंटे बाद उतरा नीचे

घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मौके पर तहसीलदार भी पहुंचे. हाईटेंशन लाइन में हजारों वोल्ट का करंट होने के कारण युवक की जान को खतरा था. ऐसे में पुलिस और प्रशासन की टीम ने सावधानी से उसे नीचे उतरने के लिए समझाना शुरू किया. पुलिस ने बताया कि तहसीलदार के साथ मिलकर युवक को काफी देर तक समझाया गया. इसके बाद वह नीचे उतरने को राजी हुआ.

यह भी पढ़ें- भाजपा के सांसद के बेटे से 76.44 लाख की धोखाधड़ी, अब एक्टिव हुई पुलिस

Exit mobile version