दीपक टंडन के खिलाफ एक और FIR दर्ज… कई और खुलासे बाकी

रायपुर. होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. रायपुर में ब्लैकमेलिंग और अन्य मामलों में कार्रवाई के बीच अब कोरबा जिले के दीपका थाने में भी उक्त आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है.
deepak-tandon-ambedkar-new-fir-korba-dipka-police-station-27-lakh-fraud-case

रायपुर. होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. रायपुर में ब्लैकमेलिंग और अन्य मामलों में कार्रवाई के बीच अब कोरबा जिले के दीपका थाने में भी उक्त आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि दीपक टंडन ने शिकायतकर्ता के पिता महेंद्र सिंह के साथ 27 लाख 90 हजार रुपए की धोखाधड़ी की. सूत्रों के मुताबिक दीपक टंडन से जुड़े पूरे मामले में अभी कई और चौंकाने वाले खुलासे होने अभी बाकी है.

विस्तार न्यूज के पास मौजूद जानकारी के मुताबिक दीपका थाने में आज 13 नवंबर को दर्ज एफआईआर में वार्ड क्रमांक 9 निवासी अंकित सिंह (32) ने शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बताया गया है कि दीपक टंडन ने उनके पिता महेंद्र सिंह से पहले 27 लाख 90 हजार रुपए लिए थे. रकम वापस मांगने पर आरोपी की ओर से टालमटोल की गई. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 10 जुलाई 2024 को सुबह करीब 4 बजे भी आरोपी ने रकम को लेकर बातचीत की थी. इसके अलावा वर्ष 2023 में भी पांच लाख रुपए की मांग कर रकम लेने का उल्लेख शिकायत में किया गया है.

 अंकित सिंह ने पुलिस को बताया कि रकम वापस मांगने पर आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को धमकाया. शिकायत में परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़ित ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत करने में डर के कारण देरी हुई. हाल ही में बिलासपुर पुलिस द्वारा दीपक टंडन को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्होंने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की.

 पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और 351(3) के तहत अपराध क्रमांक 0460/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच निरीक्षक धरम नारायण तिवारी कर रहे हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें