Vistaar NEWS

कोरबा में खौफ का मंजर, हाथी ने ट्रैक्टर को बना दिया कबाड़, सामने बैठा था ड्राइवर, डरा देने वाला वीडियो

Korba elephant attack

कोरबा में हाथी का आतंक

Korba Wild Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां एक तरफ सरगुजा संभाग में कबरा हाथी ने आतंक मचाया वहीं अब, हाथी ने बिलासपुर संभाग में आतंक मचाना शुरू कर दिया है. दरअसल, कोरबा जिले में हाथी के हमले की एक डरावनी घटना सामने आई है. यहां गुस्साए हाथी ने ट्रैक्टर पर हमला कर उसे कबाड़ बना दिया है. इस दौरान ट्रैक्टर में सवार ग्रामीण बाल-बाल बच गए. घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर किसी का भी दिल सहम जाएगा.

कुदमुरा रेंज के जिल्गा के जंगल का वीडियो

बताया जा रहा है कि, यह घटना कुदमुरा रेंज के जिल्गा के जंगल की है. इस क्षेत्र में इन दिनों 11 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. ग्रामीण ट्रैक्टर से जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी अचानक हाथी सामने आ गया. हाथी ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर पर जोरदार हमला कर दिया. हमले में ट्रैक्टर का सामने वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

किसी तरह जान बचाकर भागे लोग

ट्रैक्टर में सवार लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे. वहीं, अगर लोग नहीं पाते तो बड़ा हादसा हो जाता. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है.

छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में कबरा हाथी ने आतंक मचाया. हाथी ने 17 लोगों को मौत के घाट उतारा है. हालांकि, वन विभाग की टीम अब ट्रैक्युलाइजर के जरिए उसपर नजर बनाए हुए है. कबरा हथी का आतंक इतना है कि, ग्रामीण अपने घरों से निकलने से पहले डरे हुए हैं. बच्चों के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. वहीं, अब कोबरा जिले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां हाथी के आतंक का कहर देखा जा सकता है. देखना यही है कि, यह हाथी कब तक वन विभाग की वजरों से घागता फिरता है.

Exit mobile version