Raipur: महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित गिरफ्तार
हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पर सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लेने का आरोप है. ED का दावा है कि, हिमांशु शेखर ने जज और अधिकारियों को सेट करने के नाम पर यह रकम ली थी.
हिमांशु शेखर उर्फ मोहित गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. मामले में ED की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें, टीम ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है.
हिमांशु शेखर पर क्या आरोप हैं?
बता दें, हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पर सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लेने का आरोप है. ED का दावा है कि, हिमांशु शेखर ने जज और अधिकारियों को सेट करने के नाम पर यह रकम ली थी. जांच एजेंसी के मुताबिक, वकील ने सौरभ चंद्राकर से मुलाकात कर उसे कानूनी मामलों में मदद दिलाने और अधिकारियों से सेटिंग कराने का झांसा दिया था.
खबर अपडेट की जा रही है…



