Ravi Kishan work in CG movies: मशहूर एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर के गरबा इवेंट में गेस्ट के रूप में शामिल हुए. यहां न सिर्फ उन्होंने राज्य की तारीफ की बल्कि छॉलीवुड की तरफ भी अपनी रुचि दिखाई. इस दौरान उन्होंने जनता से खुलकर बात की. रवि किशन के साथ बिलासपुर के युवा कार्यक्रम में झूमते हुए दिखे.
बिलासपुर के गरबा इवेंट में हुए थे शामिल
बताते चलें कि, मंगलवार को नवरात्रि पर्व पर प्रजाराज्यम ग्रुप के पंखीड़ा रास गरबा शो में गेस्ट के रूप में शामिल होने के लिए ए अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन बिलासपुर पहुंचे थे. रवि किशन सोशल मीडिया में भी इस वक्त ट्रेंड कर रहे हैं. इस दौरान रवि किशन ने युवाओं के बीच माहौल बनाया और कई मुद्दों पर बात भी कि.
छत्तीसगढ़ी लोगों के बारे में क्या बोला ?
रास गरबा शो में रवि किशन ने छत्तीसगढ़ और वहां के लोगों की जमकर तारीफ की. एक्टर ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के लोगों से उनका पुराना और गहरा नाता है. उन्होंने कहा छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया. उन्होंने कहा यहां के लोग बहुत साधारण और बहुत अच्छे लोग हैं. मेरे बहुत सारे फैंस भी छत्तीसगढ़ के हैं.
छॉलीवुड में दिखाई दिलचस्पी
रवि किशन ने दिल्ली की रामलीला में भगवान राम की भूमिका निभाने को लेकर कहा कि यह उनके लिए अद्भुत और सौभाग्य की बात है. उन्होंने बताया कि वे एक पुजारी के बेटे हैं. बचपन से ही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम की कथाएं और उनके विचार वे सुनते आए हैं. गांव की रामलीला में वे बचपन में सीता मां का किरदार भी निभा चुके हैं. बातों ही बातों में सांसद ने छॉलीवुड में भी दिलचस्पी दिखाई. उन्होंने कहा कि, अगर अच्छी कहानी मिली तो वह छत्तीसगढ़ी फिल्म में भी काम करेंगे
