Vistaar NEWS

Chhattisgarh Medical Store Protest: सावधान! आज छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे 20000 मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बेचे जाने का करेंगे विरोध

CG News

छत्तीसगढ़ के 20,000 मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

Online Medicine Sale Opposition: अब ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देश भर के दवा विक्रेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान करते हुए ‘ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ (AIOCD) ने केंद्र सरकार पर लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है. इस बंद के समर्थन में आज छत्तीसगढ़ के करीब 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे.

छत्तीसगढ़ के 20,000 मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

‘ऑल इंडिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन’ के बैनर तले सभी दवाओं की ऑनलाइन बिक्री का विरोध कर रहे हैं और भारी छूट देने को बंद करने की मांग कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ की बात करें तो राज्य में लगभग 20,000 दवा दुकानें हैं. अगर दवा दुकानें एक भी दिन बंद रहती हैं, तो छत्तीसगढ़ में दवा व्यापार पर लगभग ₹50 करोड़ का असर पड़ेगा. सिर्फ रायपुर शहर में ही दवाओं का रोजाना का कारोबार लगभग ₹20 करोड़ का है.

ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सताएगी गर्मी, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

कार्रवाई नहीं होने पर बंद का ऐलान

छत्तीसगढ़ के दवा व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा कंपनियों को लेकर लंबे समय से सरकार से शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसी के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के आह्वान पर यह राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया गया है. बंद के दौरान प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर संचालक अपना कारोबार बंद रखेंगे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी करेंगे.

Exit mobile version