Vistaar NEWS

CG News: अंबिकापुर ‘निर्भया कांड’ के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, चिरमिरी में छिपा था

Ambikapur News

'निर्भया कांड' का आरोपी गिरफ्तार

Ambikapur: अंबिकापुर में हुए ‘निर्भया कांड’ के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने सात दिनों के बाद गिरफ्तार कर लिया है. अंबिकापुर पुलिस ने चिरमिरी रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को पकड़ा है. आरोपी का नाम रायसिंह हैं. वहीं पुलिस आरोपी को लेकर अंबिकापुर के लिए निकल गई है.

पुलिस ने आरोपी पर रखा था 35000 रुपये का इनाम

अंबिकापुर पुलिस ने आरोपी पर 35,000 रुपये का इनाम रखा था. सरगुजा रेंज के आईजी ने 30 हजार और पुलिस अधीक्षक ने 5000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी. वहीं आरोपी की जानकारी और सूचना देने वाले व्यक्ति इनाम देने की भी बात कही थी. पुलिस ने मोबाइल फोन नंबर भी जारी किया है.

पुलिस ने चलाया था सर्च ऑपरेशन

बता दें कि सबसे पहले जांच में आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी खोजबीन करने लगी. पुलिस अंबिकापुर से लेकर सूरजपुर तक ड्रोन लेकर सर्च ऑपरेशन चला रही थी.

पुलिस के जवानों की टीम अंबिकापुर से निकलने वाली ट्रेनों में भी उसकी तलाश कर रही थी. अंबिकापुर से अनूपपुर तक पुलिस की टीम ट्रेन में उसकी खोजबीन की थी. सरगुजा रेंज आईजी दीपक झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल इस पूरे ऑपरेशन पर नजर रख रहे थे और उनके ही मार्गदर्शन में पूरा सर्च ऑपरेशन चला.

ये भी पढ़ें- CG Board Result 2026: कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट? सीजी बोर्ड परीक्षा के नतीजों पर आया बड़ा अपडेट

जानें क्या है पूरा मामला?

Exit mobile version