Vistaar NEWS

CG Fake Teacher: नौकरी पर दूसरा, सैलरी ले रहा कोई और! शिक्षक के खेल ने उड़ाए अफसरों के होश, फर्जी मास्टर निलंबित

CG News

फर्जी टीचर का खुलासा

CG Fake Head Teacher: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से शिक्षा विभाग से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शिक्षक पर फर्जी नाम और दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने का आरोप लगा है. जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

दरअसल, लालमन सिंह लंबे समय से फर्जी दस्तावेज के सहारे प्रधान पाठक के पद पर सरकारी नौकरी कर रहा था. हालांकि ग्रामीणों की शिकायत के बाद मामले की जांच की गई. फिलहाल प्रधान पाठक के खिलाफ विभागीय उच्च स्तरीय जांच जारी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जागी.

क्या है पूरा मामला?

जांच में हुआ खुलासा

जांच के दौरान अधिकारियों को नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजों में कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं. जांच रिपोर्ट के अनुसार शिक्षक का असली नाम रामदुलार पिता जीतू बताया गया, जबकि उन्होंने लालमन पिता रामवृक्ष के नाम से दस्तावेज प्रस्तुत कर शासकीय सेवा प्राप्त की थी. इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने इसे सरकारी सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना है.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की युवतियों को झारखंड में बनाया बंधक, परिजन पहुंचे कांकेर कलेक्ट्रेट, वापसी को लेकर लगाई गुहार

फर्जी मास्टर निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव ने मामले को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की. इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

Exit mobile version