Vistaar NEWS

Bhoramdev Jungle Safari: भोरमदेव में शुरू होगा जंगल सफारी, 22 बार नदी पार करने का मिलेगा रोमांच, जानें क्या-क्या रहेगा खास

Bhoramdev Jungle Safari

भोरमदेव में शुरू होगा जंगल सफारी

वेदांत शर्मा(कवर्धा)

Bhoramdev Jungle Safari Launch: छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर अब एक नया और रोमांचक अध्याय जुड़ने जा रहा है. ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र भोरमदेव मंदिर के आसपास फैले घने जंगल अब एडवेंचर प्रेमियों को बुला रहे हैं. भोरमदेव अभयारण्य में जल्द ही जंगल सफारी की शुरुआत होने जा रही है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी सपने से कम नहीं होगी.

करीब 352 वर्ग किलोमीटर में फैले इस शानदार अभयारण्य में 35 किलोमीटर लंबा सफारी रूट तैयार किया गया है. खास बात यह है कि यह सफर केवल जंगल देखने का नहीं, बल्कि रोमांच को महसूस करने का होगा. जहां सफारी के दौरान पर्यटकों को एक संकरी नदी को करीब 22 बार पार करना पड़ेगा, एक बेहद ही खूबसूरत वॉटरफॉल देखने को मिलेगा जो इसे और भी थ्रिलिंग बनाता है.

क्या रहेगा खास?

एडवेंचर के साथ आराम भी
सिर्फ सफारी ही नहीं, बल्कि यहां कैंपिंग की सुविधा भी विकसित की जा रही है, जिससे पर्यटक जंगल के बीच रात बिताने का अनोखा अनुभव ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Sachin Tendulkar Dantewada Visit: परिवार के साथ दंतेवाड़ा आएंगे सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट ग्राउंड का करेंगे उद्घाटन

कब होगी शुरुआत?


अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 27-28 अप्रैल को प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा इसका भव्य शुभारंभ किया जाएगा. इस पहल से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे. कुल मिलाकर, भोरमदेव की यह जंगल सफारी छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है.

Exit mobile version