Vistaar NEWS

CG Petrol Price Hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल हुआ महंगा, 100 के पार पहुंची कीमत, जानें नया रेट

CG Petrol Price Hike

छत्तीसगढ़ में बढ़े पेट्रोल के दाम

CG Petrol Price Hike: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है. जहां प्रदेश में पेट्रोल अब महंगा हो गया है. 1 अप्रैल से लागू नई दरों के तहत राजधानी रायपुर में सामान्य पेट्रोल की कीमत में 1.1 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 3.8 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई है.

पेट्रोल हुआ महंगा, 100 के पार पहुंची कीमत

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में ₹1.01 से ₹1.26 प्रति लीटर तक इजाफा किया है. बढ़ोतरी के बाद रायपुर में पेट्रोल की कीमत ₹100 के पार पहुंचकर ₹100.45 प्रति लीटर हो गई है. वहीं प्रीमियम पेट्रोल यानी XP-95 की कीमत भी बढ़कर ₹109.29 प्रति लीटर तक पहुंच गई है. लगातार बढ़ती कीमतों का असर सीधे आम लोगों के खर्च पर पड़ रहा है.

राज्य सरकार ने बढ़ाया सेस

राज्य सरकार की ओर से अभी तक पेट्रोल में 24 प्रतिशत वैट और 1 रुपए सेस लिया जाता था. लेकिन अब 24 फीसदी वैट के साथ सेस 2 रुपए कर दिया गया है. इस वजह से पेट्रोल की कीमत बढ़ गई है. अभी ईरान-अमेरिका युध्द की वजह से पेट्रोल की कीमतों पर असर पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें- CG Petrol Price Hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल हुआ महंगा, 100 के पार पहुंची कीमत, जानें नया रेट

पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं

रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी पंप में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है. रायपुर मे सभी कंपनियों के डिपो के पास पर्याप्त स्टॉक है. बता दें कि राज्य सरकार को हर साल पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट और सेस की वजह से 7000 करोड़ से भी ज्यादा का राजस्व प्राप्त होता है. अभी सेस 1 रुपए बढ़ने के बाद इस वित्तीय साल में यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा.

Exit mobile version