Dhamtari: प्रार्थना सभा का विरोध, पुलिस अधिकारियों पर हिंदू प्रदर्शनकारियों को गाली देने का आरोप
पुलिस अधिकारी की अभद्र भाषा
Dhamtari Prayer Meeting Protest: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. नगरी में प्रार्थना सभा के विरोध के दौरान पुलिस अधिकारी की अभद्र भाषा का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते और कथित तौर पर अपशब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया जा रहा है. इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है.
यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले नगरी में प्रार्थना सभा चल रही थी. इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा का विरोध किया था. विरोध के दौरान पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों से गाली गलौंच की . पुलिसकर्मी की गाली सुनकर प्रदर्शनकारी भी भड़क गए. जब अधिकारी से पूछा गया कि, गाली वे अपशब्द का प्रयोग क्यों कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि गाली दे सकते हैं.
वहीं इस दौरान एक और कथित वीडियो सामने आया जिसमें एक पुलिसकर्मी यह कहते हुए भी नजर आ रहा है कि राज्य सरकार का आदेश है कि प्रत्येक प्रार्थना सभा को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. थाने की पुलिस प्रार्थना सभा में जाकर यह देखती है कि वहां सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनी हुई है या नहीं.इस दौरान भी हिंदू प्रदर्शनकारियों से तीखी नोक झोक देखने को मिली.
एसपी भावना पांडेय ने संज्ञान लिया
मामला सामने आने के बाद धमतरी एसपी भावना पांडेय ने संज्ञान लिया है. एसपी ने कहा है कि शिकायत मिलने और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. वहीं, अगर कोई अधिकारी गलत पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी यह बात भी एसपी भावना पांडेय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही है.



