Vistaar NEWS

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सताएगी गर्मी, अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

CG Weather Update

छत्तीसगढ़ का मौसम

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर एक बार भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. यह अगले 4 दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. हालांकि एक दो स्थानों पर मेघगर्जन की गतिविधि के साथ तेज हवा, वज्रपात और वर्षा होने के आसार हैं. वहीं इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 के बाद केरल पहुंचने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

जानें राजधानी रायपुर का हाल

रायपुर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 मई को शहर का आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

बीते दिनों हुई थी बारिश

बीते दिनों प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड और अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- CG News: अंबिकापुर की जर्जर सड़कों पर भड़कीं महापौर, 15 दिन में काम नहीं शुरू हुआ तो दी आंदोलन की चेतावनी

26 मई को मानसून की केरल में एंट्री 

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरल में प्रवेश करने की संभावना है, जिसमें मॉडल त्रुटि 4 दिन की हो सकती है. पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

Exit mobile version