Vistaar NEWS

CGBSE Board: छत्तीसगढ़ में पेपर लीक के बाद माशिमं ने किया नया नियम लागू, 10 अप्रैल को होगी परीक्षा

Chhattisgarh News

माध्यमिक शिक्षा मण्डल(फाइल फोटो)

CG News: छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी का पेपर लीक होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) अलर्ट हो गया है और बड़ा कदम उठाया है. माशिमं 10 अप्रैल को हिंदी की दोबारा परीक्षा आयोजित कर रही है, जिसको लेकर नियम में बड़ा बदलाव किया गया है. गोपनीयता और सुरक्षा के मद्देनजर मंडल ने परीक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं.

पेपर लीक के बाद माशिमं ने लागू किया नया नियम

वन-टाइम लॉक सिस्टम रहेगा लागू

ये भी पढ़ें- मंत्री का बहनोई बनकर ठगे लाखों रुपये, मंत्रालय में नौकरी के नाम पर 4 युवकों को लगाया 22.70 लाख का चूना

12वीं के हिंदी का पेपर हुआ था लीक

12वीं हिंदी की परीक्षा 14 मार्च को आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद कई स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के हवाले से यह मामला संज्ञान में आया कि हिंदी की बी सेट का पेपर परीक्षा के एक दिन पहले  लीक हो गया था. हस्तलिखित पेपर सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इसके बाद एनएसयूआई ने पेपर लीक होने का दावा करते हुए मामला उठाया. जिसके बाद माशिमं ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस जांच के बीच माशिमं ने 12वीं हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी. हिंदी की परीक्षा 10 अप्रैल को पूरा आयोजित की जाएगी. परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12:15 तक निर्धारित किया गया है. 

Exit mobile version