Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस जिला अध्यक्षों की लगेगी ‘क्लास’, रायपुर में होगा प्रशिक्षण शिविर, राहुल-खड़गे सिखाएंगे सियासी गुर

chhattisgarh congress district president training rahul gandhi will address and advice

रायपुर: जिला कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी सिखाएंगे सियासी गुर

CG News: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. संगठन की बारीकियों और विचारधारा से नेताओं को अवगत कराने के लिए जून महीने के दूसरे पखवाड़े में पार्टी के दिग्गज नेता ‘क्लास’ लेंगे. ये ट्रेनिंग कैंप इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि नवंबर 2025 में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई थी. इसके बाद से अब तक कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं हो सका था.

10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा

जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण शिविर 21 से 30 जून यानी 10 दिनों का होगा. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक ये राजधानी रायपुर के पास किसी रिसॉर्ट या फॉर्महाउस में हो सकता है. नियुक्ति के लगभग पांच महीने बाद इसे आयोजित किया जा रहा है. इस शिविर में मैनेजमेंट, पॉलिटिकल स्ट्रैटजी, जनसंपर्क, मीडिया मैनेजमेंट और चुनावी को लेकर रणनीति के बारे में बताया जाएगा.

राहुल-खड़गे सिखाएंगे सियासी ‘गुर’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे. राज्य स्तर पर लीडरशिप की बात करें तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और सीनियर नेता टीएस सिंहदेव मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: 19 मई को बस्तर के दौरे पर रहेंगे अमित शाह, समीक्षा बैठक को लेकर सीएम साय ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

प्रशिक्षण शिविर में इन बातों पर रहेगा फोकस

Exit mobile version