19 मई को बस्तर के दौरे पर रहेंगे अमित शाह, समीक्षा बैठक को लेकर सीएम साय ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम साय
छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन होने जा रहा है. ये आयोजन 19 मई 2026 हो होगा. इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे. खास बात तो ये है कि इस बैठक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सात 4 अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने पहुंचेंगे. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव को अधिकारियों ने पीपीटी के जरिए बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों की जानकारी दी. वहीं मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि तैयारियों में कोई कमी न रहे. उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्य क्षेत्रीय परिषद के राज्यों की भूमिका अहम है.
मजबूत राज्य ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं-सीएम साय
उन्होंने कहा कि यह परिषद देश की ऐसी क्षेत्रीय परिषद है जहां सदस्य राज्यों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है, जो आपसी सहयोग और समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय परिषदें राज्यों तथा केंद्र और राज्यों के बीच विभिन्न विषयों पर संवाद, सहयोग और समन्वय को मजबूत करने का प्रभावी मंच बन चुकी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि “मजबूत राज्य ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं” और इसी भावना के साथ क्षेत्रीय परिषदें विकास, प्रशासनिक समन्वय और राष्ट्रीय एकता को नई दिशा प्रदान कर रही हैं.
प्रदेश के लिए गौरव का विषय-मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा ‘बस्तर में इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति स्थापना के बाद इस स्तर की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन यह दर्शाता है कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास और नई संभावनाओं को लेकर पूरी तरह संकल्पित है.’
ये भी पढ़ें: मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां…’, रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा की मौत से पहले मां से हुई थी बात, चैट वायरल